फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal: गिरफ्तार हो सकते हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, कोर्ट ने गैर जमानती वारंट किया जारी

Sun, 23 Jul 2023 06:19 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 23 Jul 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav May Get Arrested Chhapra Court Issues Non Bailable Warrant as per reports
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। छपरा कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ यह वारंट जमीन खरीद और चेक बाउंस मामल में जारी किया है। यह मामला 2019 का है। खेसारी लाल यादव ने पत्नी चंदा देवी के नाम से जमीन खरीदी थी, जिसका भुगतान नहीं हुआ है। हालांकि, चार साल पुराने इस माममें में खेसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले कोर्ट ने अंतरिम जमानत ले ली थी। लेकिन अब वह सुनवाई में हाजिर नहीं हो रहे हैं, जिस कारण कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav May Get Arrested Chhapra Court Issues Non Bailable Warrant as per reports
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media

बता दें कि छपरा कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी श्रेणी प्रियांशु शर्मा ने रसूलपुर थाना केस संख्या 120/19 के एनआई एक्ट विचारण संख्या 2676/23 में ये आदेश जारी किया है। इस केस में शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव आरोपी हैं। कोर्ट ने इसके साथ ही रसूलपुर थाना के धानाडीह गांव के रहने वाले खेसारी लाल यादव को मिली अंतरिम जमानत के आदेश को भी रद्द कर दिया है। ऐसे में कानूनी तौर पर मामला पेचिदा हो गया है।

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav May Get Arrested Chhapra Court Issues Non Bailable Warrant as per reports
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं खेसारी लाल यादव कोर्ट की पिछली कई सुनवाइयों से गैर-हाजिर रहे हैं। इस कारण कोर्ट का समय बर्बाद हुआ और सुनवाई भी सही तरीके से नहीं हो पाई। खेसारी लाल यादव पर रसूलपुर थाना के असहनी गांव के रहने वाले मृत्युंजयनाथ पांडे ने यह चेक बाउंस का यह मामला 16 अगस्त 2019 को दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav May Get Arrested Chhapra Court Issues Non Bailable Warrant as per reports
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट में दर्ज याचिका और पलिस की एफआईआर के मुताबिक, मृत्युंजय पांडे ने अपनी जमीन बेचने के लिए शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख 7 हजार रुपये में डील की थी। इस बाबत 4 जून 2019 को जमीन की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। जमीन खरीदने के लिए भुगतान के तौर पर खेसारी लाल यादव ने मृत्युंजय पांडे को 18 लाख रुपये का एक चेक दिया था, जो उन्होंने 20 जून 2019 को बैंक में जमा किया। लेकिन यह चेक 24 जून 2019 को बैंक ने वापस कर दिया।

यह भी पढ़ें: जान्हवी ने 'बवाल' पसंद करने के लिए फैंस का किया आभार व्यक्त, भावुक नोट साझा कर कहा धन्यवाद

विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav May Get Arrested Chhapra Court Issues Non Bailable Warrant as per reports
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद 22 अगस्त 2020 को चार्जशीट दायर की। इसमें खेसारी लाल यादव पर धारा 406, 138 एनआई एक्ट के तहत आरोप तय हुए। छपरा कोर्ट ने इसके बाद 22 जनवरी 2021 को खेसारी लाल यादव के खिलाफ समन जारी किया और फिर 25 फरवरी 2021 को जमानती वारंट जारी किया था। एक्टर 21 जनवरी 2022 को कोर्ट में हाजिर हुए और मामले में जमानत ले ली। लेकिन इसके बाद वह कई तारीखों के बावजूद कोर्ट में सुनवाई के लिए हाजिर नहीं हुए। लिहाजा, अब कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: अभिनय से ब्रेक के बीच सामंथा अध्यात्म को दे रहीं समय, फोटो शेयर कर दिखाई अपनी सुबह की झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed