फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: 'इच्छाधारी नागिन' बन भोजपुरी इंडस्ट्री में छाईं ये अभिनेत्रियां, इंतकाम देख कांपी दर्शकों की भी रूह

Sat, 08 Apr 2023 11:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Who Performed Naagin Role in films Monalisa Pakhi Hegde Rani Chatterjee Anjana Singh
भोजपुरी एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां दिन-ब-दिन अपनी अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। इसके साथ ही उनकी लोकप्रियता भी आसमान छू रही है। फिल्मों में अभिनेत्रियां कई तरह के किरदार निभाती हैं। कई बार वह महिला केंद्रित फिल्में भी करती हैं, लेकिन आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 'इच्छाधारी नागिन' बनकर इंडस्ट्री में राज किया और बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की 'नागिनों' को मात दी है। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में, जो 'नागिन' बनकर भी फैंस को दीवाना बना चुकी हैं।

Bhojpuri Actress Who Performed Naagin Role in films Monalisa Pakhi Hegde Rani Chatterjee Anjana Singh
पाखी हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

पाखी हेगड़े

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पाखी हेगड़े का। इच्छाधारी नागिन के किरदार को याद करते ही सबसे पहले पाखी का नाम जहन में आता है। पाखी ने भोजपुरी फिल्म 'मैं नागिन तू नगीना' में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था और दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म में उनके साथ मनोज पांडे 'नाग' का किरदार निभाते नजर आए थे।

Ranbir Kapoor: बेटी को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले- राहा जितनी प्रेरणा मुझे जिंदगी में कभी नहीं मिली

Bhojpuri Actress Who Performed Naagin Role in films Monalisa Pakhi Hegde Rani Chatterjee Anjana Singh

रानी चटर्जी

इस लिस्ट में अगला नाम आता है भोजपुरी की दबंग लेडी रानी चटर्जी का। रानी कई तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं तो वह यहां कैसे पीछे रह सकती थीं? उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि कई फिल्मों में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया है। 'नागिन' फिल्म में रानी का किरदार देख फैंस के होश उड़ गए थे।

Kriti Sanon: वरुण धवन ने क्यों फैलाई थीं प्रभास और कृति के अफेयर की अफवाह? अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Who Performed Naagin Role in films Monalisa Pakhi Hegde Rani Chatterjee Anjana Singh
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोनालिसा

भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिलहाल, मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन जब वह फिल्मों में एक्टिव थीं, तब उन्होंने इच्छाधारी नागिन का रोल निभाकर फैंस का दिल जीता था। एक फिल्म में तो वह रानी चटर्जी के साथ मुकाबला करती नजर आई थीं।

Amitabh Bachchan: जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि KBC होस्ट करें अमिताभ बच्चन, इस वजह से था एक्ट्रेस को ऐतराज

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Who Performed Naagin Role in films Monalisa Pakhi Hegde Rani Chatterjee Anjana Singh
अंजना सिंह - फोटो : social media

अंजना सिंह

भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह भी फिल्मों में नागिन का किरदार निभा चुकी हैं। नागिन के रोल में उन्होंने बॉलीवुड की एक्ट्रेस और टीवी की नागिनों को भी मात दे दी थी। उन्होंने निरहुआ के साथ 'नागिन का बदला' फिल्म में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इसके साथ ही वह यश कुमार के साथ भी 'नगीना' फिल्म में नजर आ चुकी हैं।

R Madhavan: आर माधवन ने किया नई फिल्म का एलान, जीडी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed