फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: ये भोजपुरी सितारे पर्दे पर निभा चुके हैं फीमेल किरदार, अदाओं का जादू चला फैंस को किया दीवाना

Sat, 08 Apr 2023 05:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 08 Apr 2023 05:24 PM IST
सार

भोजपुरी के पॉपुलर एक्टर फिल्मों में हसीना का किरदार निभाकर तारीफें बटोर चुके हैं। इन सितारों में पवन सिंह से लेकर रवि किशन तक का नाम शामिल है। 
 

विज्ञापन
Bhojpuri Male Actors Who Played Female Character in Films from Pawan Singh to Ravi Kishan
भोजपुरी स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में ग्लैमर का बोलबाला है। एक्ट्रेस अपने अवतार, अंदाज और डायलॉग डिलीवरी से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आती हैं। इस किरदार की बढ़ती मांग का ही नतीजा है कि कई बॉलीवुड एक्टर्स भी अपनी फिल्मों में लड़की का गेटअप लेते हुए अपनी बेहतरीन कलाकारी से पिक्चर को हिट कराते देखे जा चुके हैं। यह कारनामा सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि भोजपुरी सिनेमा के भी कई बड़े स्टार्स ने लड़की बन अपनी फिल्मों को बंपर नंबर दिलाते हुए बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। इन स्टार्स की लिस्ट में निरहुआ से लेकर पवन सिंह तक का नाम शामिल है-

Bhojpuri Male Actors Who Played Female Character in Films from Pawan Singh to Ravi Kishan
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के 'जुबली स्टार' निरहुआ किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। एक्टर की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिसका मुनाफा इसकी बंपर ओपनिंग से लेकर टोटल कलेक्शन तक में साफ देखने को मिलता है। निरहुआ अपनी फिल्म 'नाच बैजू नाच' में महिला के किरदार में नजर आए। इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस का बज हाई था। वहीं, मूवी रिलीज पर निरहुआ के किरदार को बेशुमार प्यार मिला। 

Bhojpuri Male Actors Who Played Female Character in Films from Pawan Singh to Ravi Kishan

प्रदीप पांडे की एक्टिंग का जादू यूपी-बिहार के फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। एक्टर ने भी 'दुलारा' फिल्म में महिला का किरदार निभाया और उसमें खुद को इस कदर ढाल लिया कि फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थके। इस मूवी के बाद प्रदीप पांडे की पॉपुलैरिटी में और ज्यादा उछाल देखने को मिली। 

Bollywood: फिल्मों में बोल्ड सीन देने में जरा भी नहीं हिचकिचाईं ये पाकिस्तानी हसीनाएं, सारी हदें की पार

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Male Actors Who Played Female Character in Films from Pawan Singh to Ravi Kishan
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री में इसके स्टार कलाकार खेसारी लाल यादव का सिक्का चलता है। एक्टर को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान भी कहा जाता है। वहीं, खेसारी भी अपने दर्शकों को लुभाने के लिए महिला का किरदार निभाते देखे जा चुके हैं। एक्टर ने फिल्म 'लवंडा डांस' में लड़की बनने के चैलेंजिंग रोल को स्वीकार किया और इसे बखूबी निभाया भी। खेसारी ने लड़की बन अपने हुस्न का जादू इस कदर बिखेरा कि हर कोई उनका दीवाना हो गया और थिएटर में खूब सीटियां बजीं। 

Bhumi Pednekar: ब्लैक शाइनी ड्रेस पहनने पर यूजर्स ने उड़ाया भूमि का मजाक, बोले- क्या पॉलिथिन पहनकर आ गई हैं


 
विज्ञापन
Bhojpuri Male Actors Who Played Female Character in Films from Pawan Singh to Ravi Kishan
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन एक समय पर भोजपुरी सिनेमा के जान थे। फिलहाल रवि ने एक्टिंग छोड़ राजनीति में अपने पांव जमा लिए हैं। बताते चलें कि रवि किशन ने साल 2013 में आई सैफ अली खान और जिम्मी शेरगिल की फिल्म 'बुलेट राजा' में महिला के किरदार को शानदार तरीके से निभाया था और इसके लिए उन्होंने भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा तक में खूब वाहवाहियां लूटी थीं। 

Varun-Natasha: पत्नी नताशा के साथ क्लीनिक के बाहर नजर आए वरुण धवन, यूजर्स ने पूछा- कोई गुड न्यूज है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed