भोजपुरी अभिनेत्रियां अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से वह दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी आइटम सॉन्ग भी खूब धमाल मचाते हैं। भोजपुरी गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। इन आइटम सॉन्ग पर डांस करने वाली अभिनेत्रियों के हर एक मूव्स पर करोड़ों लोग दीवाने हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियां भी आइटम सॉन्ग पर अपने लटके झटके दिखा चुकी हैं। चलिए जानते हैं, उन भोजपुरी अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने आइटम सॉन्ग से इंडस्ट्री में गदर मचा दिया था।
Bhojpuri: जब भोजपुरी फिल्मों की इन लीड एक्ट्रेस ने आइटम सॉन्ग पर लगाया था ठुमका, इंडस्ट्री में मच गया था तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षरा सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है भोजपुरी की ग्लैमरस अभिनेत्री अक्षरा सिंह का। अक्षरा सिंह अक्सर फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को दिल जीत लेती हैं, लेकिन आइटम सॉन्ग में वह बॉलीवुड की आइटम गर्ल को भी कड़ी टक्कर दे चुकी हैं। जब अक्षरा सिंह का आइटम सॉन्ग 'रॉकेट जवानी' आया था, तब इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा बवाल मचाती दिखी थीं। इस आइटम नंबर में भोजपुरी की शेरनी का अलग अंदाज दिखा था।
विंटर ड्रेस में भी बोल्ड दिखती हैं उर्फी
मोनालिसा
इस लिस्ट में अगला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्री मोनालिसा का है। मोनालिसा ने कई आइटम सॉन्ग में अपने हुस्न का जलवा दिखाया है। एक समय था, जब वह अपने आइटम सॉन्ग के कारण बहुत डिमांड में रहती थीं। मोनालिसा का आइटम सॉन्ग 'पिलस पिलस मोरे राजा' ने खूब चर्चाएं बटोरी थीं। इस गाने के वीडियो में मोनालिसा शानदार डांस करती हुई नजर आई थीं। यह आइटम सॉन्ग आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया था।
Arjun Bijlani: अर्जुन बिजलानी से लें अच्छे पिता बनने के गुर, बेटे के लिए छोड़ दी 15 साल पुरानी यह बुरी आदत
संभावना सेठ
भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक संभावना सेठ भी कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग में ठुमका लगा चुकी हैं। संभावना सेठ भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ भी कई आइटम सॉन्ग में गर्दा उड़ाती नजर आई हैं। संभावना सेठ का आइटम नंबर 'पंडित जी का बेटा है' इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। 'निरहुआ चलल लंदन' फिल्म के इस गाने में संभावना निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही थीं।
Jyoti Singh: बिना सिंदूर लगाए दिखीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, यूजर्स बोले- तलाक हुआ नहीं और ये..
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री की लेडी दबंग कही जाने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी भी आइटम सॉन्ग के जरिए गर्दा उड़ा चुकी हैं। आइटम गर्ल बनीं रानी ने अपने लटके झटके दिखाकर लोगों को मदहोश कर दिया था। भोजपुरी आइटम सॉन्ग 'छैल छबैली' में रानी चटर्जी का बोल्ड अंदाज नजर आया था। यह गाना खूब वायरल हुआ था। इसके साथ ही रानी कई गानों में आइटम गर्ल बनकर अपना हॉट अवतार दिखा चुकी हैं।
Wednesday: 'वेडनेसडे' वेब सीरीज के दूसरे सीजन का एलान, नेटफ्लिक्स ने दी जानकारी