फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, यामिनी सिंह के साथ मचाई धूम

Tue, 02 May 2023 03:22 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 02 May 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav new music video release bhojpuri actor danced with actres yamini singh song goes viral
खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी फिल्मों के सितारे इन दिनों फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काम कर रहे हैं। हर हफ्ते भोजपुरी के सितारों का कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होता रहता है। इसमें भोजपुरी सितारों की मोटी कमाई भी होती है और उनकी लोकप्रियता भी बरकरार रहती है। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का आज सुबह म्यूजिक वीडियो 'ललका टी- शर्टवा' रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने यामिनी सिंह के साथ काम किया है। 

Khesari Lal Yadav new music video release bhojpuri actor danced with actres yamini singh song goes viral
खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ऐसे एक्टर और सिंगर हैं, जिनका पिछले साल साल यूट्यूब इंडिया की टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज में दो गाने 'ले ले आई कोका कोला' और 'नथुनियां' शामिल था। भोजपुरी सिनेमा के सितारों पर अक्सर फिल्म के निर्माता यह आरोप लगाते रहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा के सितारे फिल्मों से ज्यादा अपने म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करते हैं। हालांकि, बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने इस बात का खंडन करते हुए कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं, जितना वो अपने गानों के प्रमोशन में समय देते हैं, उतना ही फिल्मों के भी प्रमोशन में समय देते हैं। गाने इसलिए ज्यादा प्रमोट हो जाते हैं, क्योंकि स्टेज परफार्म के दौरान ऐसे गानों की डिमांड ज्यादा होती है।

Tiger 3: इंतजार की घड़ी खत्म! सलमान-शाहरुख इस दिन शूट करेंगे 'टाइगर 3' का स्पेशल सीक्वेंस

Khesari Lal Yadav new music video release bhojpuri actor danced with actres yamini singh song goes viral
खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें, खेसारी लाल यादव के नए म्यूजिक वीडियो की 'ललका टी- शर्टवा' की तो इस गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। अखिलेश कश्यप के लिखे इस गीत को संगीतबद्ध आर्य शर्मा ने किया है। खेसारी लाल यादव ने इस म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह के साथ काम किया है।

Aruna Irani Birthday: विकिपीडिया ने मेरे जन्मदिन को लेकर फैलाया भ्रम, अरुणा ईरानी ने फिर साझा की सही जन्मतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav new music video release bhojpuri actor danced with actres yamini singh song goes viral
खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

म्यूजिक वीडियो 'ललका टी- शर्टवा' में अभिनेत्री यामिनी सिंह भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के लाल टीशर्ट पर फिदा नजर आ रही हैं और कहती हैं, 'हमारी गली में भी आबा ललका टी- शर्टवा वाला। यह गाना बेहद एंटरटेनिंग है और इसमें खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह एक बार फिर से धमाकेदार अंदाज में नजर आई हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Tu Jhoothi Main Makkar OTT: रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार, इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav new music video release bhojpuri actor danced with actres yamini singh song goes viral
खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का गाना 'ललका टी- शर्टवा' अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक सीधे-साधे कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिनके लाल टीशर्ट पर यामिनी सिंह फिदा हो गई हैं और उन्हें अपनी गली में आने के लिए इनविटेशन दे रही हैं। इस गाने को लेकर खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'ललका टी- शर्टवा' मस्ती भरा गीत  है। यह  एक ऐसा गीत है जिसे हर वर्ग के लोगों को पसंद आएगा।

Shahid Kapoor: अनीस बज्मी की एक्शन कॉमेडी के लिए शाहिद कपूर तैयार, यूपी-बिहार में होगी शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed