फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandap Trailer: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, बंदूक ताने दमदार भूमिका में दिखी आम्रपाली

Sat, 12 Aug 2023 04:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Aug 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Mandap Trailer launch of Dinesh Lal Yadav Nirahua and Amrapali Dubey film directed by Anand Singh
मंडप ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज हमारे समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात होती है। लेकिन इस बात को अमल में कितना लाया जाता है, आज भी यह एक बहुत बड़ा सवाल है। हर मां बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी अच्छे घर में हो, लेकिन अच्छे घर में रिश्ता करने लिए एक पिता का कमर टूट जाती है। जब लड़के वाले मुंह खोलकर दहेज की मांग करते हैं। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म 'मंडप' दहेज प्रथा पर आधारित है। आज इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है।

Mandap Trailer launch of Dinesh Lal Yadav Nirahua and Amrapali Dubey film directed by Anand Singh
मंडप ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मंडप' के ट्रेलर की शुरुआत दहेज के लेन देन से होती है।  जब लड़के के घर वाले लड़की की पिता से मांग करते हुए कहते हैं, 'तीस लाख रुपया नगद, समान ऊपर से, अउर चार चक्का पक्का।' तभी हीरो की एंट्री होती है और उसके पिता लड़की के पिता से पूछते है, 'कईसन बा लड़का? लड़की के पिता कहते हैं, 'लईका हमरा के पसंद बा, हमार बेटियां से खूब जोड़ी जमी।' ट्रेलर में दिखाया जाता है कि हीरो और हीरोइन की शादी हो रही है। उधर लड़के के घर वाले दहेज के कुछ बचे हुए पैसे की डिमांड कर रहे हैं। जब लड़की को पता चलता है कि उसके पिता ने सब कुछ गिरवी रखकर दहेज के पैसे जमा किए हैं तो वह बारातियों पर बंदूक तान कर कहती है , 'जब तक दहेज क पाई पाई लौटा न देब, तब तक ई बारात इंहा से वापस नाही जाई।'

OMG 2: 'ओएमजी 2' को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की घोषणा, अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर देंगे 10 लाख

Mandap Trailer launch of Dinesh Lal Yadav Nirahua and Amrapali Dubey film directed by Anand Singh
मंडप ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं, 'आज भी हमारे समाज में दहेज की बहुत बड़ी समस्या है। कभी- कभी लड़के को भी पता नहीं चलता है कि उसकी शादी में कितना दहेज लिया जा रहा है। इस फिल्म में एक सीन ऐसा है, जब शादी के समय वर पक्ष के लोग लड़की के पिता को दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं और लड़का चुप चाप सब देख रहा है।  लड़की कहती है कि सबके सामने मांग में सिंदूर भर कर सात जन्म निभाने का वादा करते हो और आज हमारे पिता को लोग परेशान कर रहे हैं और तुम चुप चाप देख रहे हो ?   आज भी हमारे संस्कार ऐसे हैं कि हम भले ही आधुनिक सोच के हो गए हो लेकिन हम अपने बड़ों के सामने बात नहीं करते हैं। यह उनके प्रति सम्मान हो सकता है, लेकिन अगर कहीं गलत हो रहा हो तो आवाज उठाना चाहिए।' 

Shershaah: फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज को हुए दो साल पूरे, पोस्ट साझा कर सिद्धार्थ बोले- 'ये दिल मांगे मोर'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandap Trailer launch of Dinesh Lal Yadav Nirahua and Amrapali Dubey film directed by Anand Singh
मंडप ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री आम्रपाली दूबे कहती हैं, 'फिल्म 'मंडप' के जरिए बहुत ही खूब सूरत संदेश देने की कोशिश की गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ कह देने से बात नहीं बनेगी,बल्कि इस पर अमल भी किया जाना चाहिए।  भले ही आज दुनिया आधुनिक हो गई है। बेटियां देश दुनिया में गौरव की मिसाल पेश कर रही हैं, लेकिन आज भी समाज में दहेज प्रथा का चलन देखने को मिलता है और बेटियों को आज भी इसके दुष्परिणाम झेलने को मिलते हैं। पिता अपनी बेटी को जिगर का टुकड़ा समझता है और उसकी खुशी के लिए अपनी जिंदगी की सारी कमाई दाव पर लगा देता है, फिर भी दहेज लोभियों का पेट नहीं भरता है। लेकिन आज की लड़कियां काफी जागरूक हो चुकी है।  जिस तरह की मेरी भूमिका इस फिल्म में है, वह भूमिका आज की लड़कियों के लिए एक मिसाल पेश करेगी।'

गदर 2 ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन, शाहरुख-सलमान से आगे निकले सनी देओल

विज्ञापन
Mandap Trailer launch of Dinesh Lal Yadav Nirahua and Amrapali Dubey film directed by Anand Singh
मंडप ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मंडप' का निर्माण रौशन सिंह ने किया है और इस फिल्म के निर्देशक  आनंद सिंह हैं।  दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा इस फिल्म में  सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे, बब्लू खान, ऋतु चौहान, पल्लवी कोली, स्वीटी सिंह, शोना पांडे, सौम्या पांडे और सनी शर्मा मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed