सब्सक्राइब करें

Manoj Tiwari: काशी के मंदिर में गाना गाने से चमकी थी मनोज तिवारी की किस्मत, पहले आश्रम में बनाते थे रोटियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 01 Feb 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari Birthday know unknown facts about bhojpuri superstar singer and BJP leader life struggle journey
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी आज 52 साल के हो गए हैं। वह 1 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज मनोज तिवारी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी गायकी से वह करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। अब वह राजनीति में सक्रिय हैं। गायकी के साथ अभिनय में हाथ आजमाना और फिर राजनीति का सफर तय करना मनोज तिवारी के लिए आसान नहीं था। आज भले ही मनोज तिवारी आलीशान जीवन जी रहे हैं, लेकिन एक वक्त था जब उन्हें रोजी रोटी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। चलिए मनोज तिवारी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Trending Videos
Manoj Tiwari Birthday know unknown facts about bhojpuri superstar singer and BJP leader life struggle journey
मनोज तिवारी - फोटो : social media

रोजी रोटी के लिए भटके
मनोज तिवारी ने गायकी के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। मनोज तिवारी ने इंटरव्यू के दौरान अपनी संघर्षों का भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह अपनी रोजी रोटी के लिए बहुत भटकते थे। फिर, वह लोधी रोड पर बरसाती में टी सीरीज के एक स्टूडियो में नौकरी पर लग गए और गुलशन कुमार ने उन्हें मौका दिया। यहां करीब वह तीन साल तक रहे। इसके बाद वह यमुना बाजार के पास एक आश्रम में काम करने लगे। वहां उन्होंने दूसरों के लिए रोटियां भी बनाई।

Manoj Kumar on Pathaan: ‘पठान’ की सफलता पर मनोज कुमार की प्रतिक्रिया, बोले, ‘दृश्यम 2’ भी तो हिट हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Tiwari Birthday know unknown facts about bhojpuri superstar singer and BJP leader life struggle journey
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

करियर की शुरुआत
मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत शीतला घाट के महावीर मंदिर और अर्दली बाजार से की थी। उन्होंने एक बार इसे मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में भक्ति गीत गाया था, लेकिन उस समय उन्हें चोट लग गई थी। यहां तक कि उनके सिर से खून भी बहने लगा था, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने गाना बंद नहीं किया। वह लगातार लोगों का मनोरंजन करते रहे।

Dasara: नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'दशहरा' का कमाल, रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों

Manoj Tiwari Birthday know unknown facts about bhojpuri superstar singer and BJP leader life struggle journey
मनोज तिवारी - फोटो : Social media

एक अल्बम से हुए हिट
मनोज तिवारी की किस्मत भक्ति एल्बम से बदली थी। साल 1991 में मनोज तिवारी को पहली बार गंगा आरती की प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। उस समय उनको कोई बड़ा मौका नहीं मिला था। 1995 तक उन्हें छोटे-मोटे कार्यक्रमों में गाना गाने के ऑफर मिलते थे। उसी समय उनका एक एल्बम 'शीतला घाट पे काशी में' का गीत 'बाड़ी शेर पर सवार' रिलीज हुआ और इस गाने ने तहलका मचा दिया। इसी एल्बम के दौरान मनोज तिवारी को प्रसिद्धि प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने देने शुरू कर दिए। आज करोड़ों लोग मनोज तिवारी के गायकी के दीवाने हैं।

Shiv Shastri Balboa Trailer: क्या नीना गुप्ता को भारत ला पाएंगे शिव शास्त्री? फिल्म का ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन
Manoj Tiwari Birthday know unknown facts about bhojpuri superstar singer and BJP leader life struggle journey
मनोज तिवारी - फोटो : Social media

अभिनय में भी कमाया नाम
गायकी की तरह ही मनोज तिवारी ने अभिनय में भी खूब नाम कमाया। मनोज तिवारी ने अपने अभिनय की शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री में 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' फिल्म से की थी। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। अपनी पहली ही फिल्म से मनोज तिवारी मशहूर हो गए थे। 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने नौ करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म इतनी धांसू थी कि 50 हफ्ते तक सिनेमाघरों में लगी रही। इसके बाद मनोज तिवारी ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। अब वह राजनीति में झंडे गाड़ रहे हैं।
TMKOC: फिर विवाद में फंसा तारक मेहता का उलटा शो, शैलेश लोढ़ा को मेकर्स से नहीं मिले बकाया पैसे

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed