फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravi Kishan: 'हम एक दूसरे को देखते ही...', मनोज तिवारी संग 13 साल की दुश्मनी पर रवि किशन की दो टूक

Tue, 04 Apr 2023 06:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 04 Apr 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan refused to get beaten up Manoj Tiwari said were rivals for 13 years will not share stage with him
मनोज तिवारी, रवि किशन - फोटो : social media

भोजपुरी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर चर्चा में रहने वाले अभिनेता रवि किशन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को लेकर खुलासे कर रहे हैं। जहां बीते दिनों रवि किशन ने नगमा संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी, वहीं अब अभिनेता ने अपनी और मनोज तिवारी के बीच रही दुश्मनी को लेकर भी खुलासा किया है।

Ravi Kishan refused to get beaten up Manoj Tiwari said were rivals for 13 years will not share stage with him
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेशक रवि किशन और मनोज तिवारी दोनों अब एक ही राजनीतिक दल से संबंध रखते हैं, लेकिन फिल्मी गलियारों में दोनों की दुश्मनी की चर्चे आज भी होते हैं। हालांकि, अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रवि किशन ने मनोज के साथ अपनी दुश्मनी के बारे में बात की जो 13 साल तक चली थी। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने मनोज तिवारी के साथ एक ही मंच पर काम करने से साफ इनकार कर दिया था। 
AR Murugadoss: रजनीकांत की 'दरबार' के फ्लॉप होने पर एआर मुरुगदास ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ओवर कॉन्फिडेंट था

Ravi Kishan refused to get beaten up Manoj Tiwari said were rivals for 13 years will not share stage with him
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन बोले, 'हम 13 साल से दुश्मन थे। हम एक ही मंच कभी भी साझा नहीं करते थे। अगर हम दोनों में से किसी को पता चल जाता था कि एक उस दिशा से आ रहा है, तो दूसरा दूसरी दिशा में चला जाया करता था।' उन्होंने आप की अदालत में याद किया। रवि ने कहा कि जब से मनोज स्टार बने हैं, उनके आसपास बहुत सारे लोग होते थे, जो उनकी हां में हां मिलाया करते थे। इतना ही नहीं ये लोग उनसे झूठ भी बोला करते थे। वह बोले, 'लोग उनसे झूठ बोलते थे। उसके चारों ओर बहुत सारे लोग थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan refused to get beaten up Manoj Tiwari said were rivals for 13 years will not share stage with him
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

जब इस साक्षात्कार में रवि किशन को वह समय भी याद दिलाया गया जब उन्हें फिल्म में एक चोर के रूप में कास्ट किया गया था और मनोज एक फिल्मों में एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे थे। इस रोल को करने के लिए रवि किशन ने शर्त रखी कि वह पुलिस वाले से नहीं पिटेंगे, बल्कि उसे पीटेंगे। रवि ने हंसते हुए इस किस्से के बारे में बताया, 'मैं उन्हें एक कॉम्पिटीटर के रूप में देख रहा था। प्रशंसक नहीं चाहते थे कि मैं दब्बू रहूं। प्रशंसक अपने हीरो को दूसरे व्यक्ति के सामने हारते हुए देखना पसंद नहीं करते।' रवि ने कहा कि यह उस समय उनके बीच एक 'अहंकार की लड़ाई' थी और अब वे इसे खत्म कर चुके हैं।
Dalljiet Nikhil: दलजीत कौर के पति निखिल से हुई EX हस्बैंड शालीन की खास मुलाकात, बोले- जो मैं न दे सका वो तुम..

विज्ञापन
Ravi Kishan refused to get beaten up Manoj Tiwari said were rivals for 13 years will not share stage with him
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला।

रवि किशन ने बताया कि आज जब वह दोनों साथ मैं बैठते हैं तो उन दिनों को याद करके खूब हंसा करते हैं। अभिनेता बोले, 'आज, जब हम इस समय के बारे में बात करते हैं तो हम बहुत हंसते हैं। हम आज बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के लिए ढेर सारा प्यार साझा करते हैं।' आपको बता दें, रवि किशन और मनोज तिवारी को 'जन्म जन्म के साथ' और 'गंगा' में साथ काम करते देखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed