फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Fitness: ये हैं आपकी पसंदीदा भोजपुरी एक्ट्रेसेस के फिटनेस फंडे, फॉलो कर आप भी हो सकते हैं फिट

Tue, 08 Nov 2022 09:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 08 Nov 2022 09:30 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Fitness Bhojpuri Actress workout routine from Namrita Malla to Pakhi Hegde Monalisa
रानी चटर्जी, नम्रता मल्ला, पाखी हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। खासकर अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। ऐसे में भोजपुरी अभिनेत्रियां न सिर्फ अपने लुक्स बल्कि अपनी फिटनेस का भी खासा ध्यान रखती हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी अभिनेत्रियां फिटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में...

Tuesday Fitness Bhojpuri Actress workout routine from Namrita Malla to Pakhi Hegde Monalisa
नम्रता मल्ला - फोटो : Instagram

नम्रता मल्ला
अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली नम्रता मल्ला अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नम्रता खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं और अपनी तस्वीरें भी शेयर करती हैं। योग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है और ऐसे में नम्रता काफी फ्लेक्सिबल हैं। आप भी शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और चर्बी घटाने के लिए योग को अपना सकते हैं।

Tuesday Fitness: इन नियमों को अपनाकर खुद को फिट रखते हैं बॉलीवुड के सितारे, आप भी कर सकते हैं फॉलो
 

Tuesday Fitness Bhojpuri Actress workout routine from Namrita Malla to Pakhi Hegde Monalisa
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह
भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह भी फिटनेस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। अक्षरा खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। वहीं, अभिनेत्री अक्सर ही अपनी वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करती हैं। इसके अलावा वह डांस करके भी खुद को फिट रखती हैं।

Tuesday Fitness: खुद को रखना चाहते हैं फिट, तो घर पर बॉलीवुड के इन गानों के साथ पूरा करें अपना वर्कआउट रूटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Fitness Bhojpuri Actress workout routine from Namrita Malla to Pakhi Hegde Monalisa
पाखी हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े भी खुद की फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। पाखी को देखकर आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि वह दो बेटियों की मां हैं। पाखी वर्कआउट के साथ अपनी डाइट का भी खासा ध्यान रखती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर परफेक्ट फिगर भी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। वहीं, इन दिनों पाखी स्टार प्लस के शो 'रज्जो' में नजर आ रही हैं।

Alia-Ranbir: बेटी को देख नहीं थमें रणबीर के आंसू, नीतू कपूर भी हुईं इमोशनल, ऐसा था आलिया का रिएक्शन

विज्ञापन
Tuesday Fitness Bhojpuri Actress workout routine from Namrita Malla to Pakhi Hegde Monalisa
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। मोटापे के लिए ट्रोलिंग का शिकार होने वाली रानी अब खुद की फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। रानी ने अपनी इस फैट टू फिट जर्नी को फैंस के साथ बखूबी तरीके से साझा भी किया है। वहीं, वह आए दिन अपनी वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Bommireddy Narasimha Reddy: दादा साहेब पाने वाले साउथ के पहले निर्देशक थे बोमिरेड्डी, दिया था उत्कृष्ट योगदान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed