फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bholaa Motion Poster: 'भोला' के मोशन पोस्टर में तब्बू के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tue, 17 Jan 2023 02:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Jan 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
Bholaa Motion Poster Ajay Devgan shares Tabbu first look on social media
फिल्म भोला - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' से लोगों का मनोरंजन करने के बाद अजय देवगन अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर हाजिर हैं। फिल्म का टीजर 22 नवंबर को जारी किया गया था। हाथ में श्रीमदभगवत गीता और माथे पर भस्म लगाते दिखे अजय देवगन का यह लुक फैंस के लिए एक सरप्राइज एलिमेंट की तरह आया। अब हाल ही में, फिल्म 'भोला' से तब्बू का जोरदार फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

Bholaa Motion Poster Ajay Devgan shares Tabbu first look on social media
फिल्म भोला - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'भोला' से तब्बू के लुक का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें आंखों पर गॉगल्स और हाथ में गन लिए तब्बू काफी इंटेंस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। अजय ने तब्बू का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'एक खाकी-सौ शैतान।' अजय के पोस्टर रिलीज करने के बाद ही यह पोस्टर सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बन चुका है, यानी 'दृश्यम' के बाद एक बार फिर अजय और तब्बू एक साथ काम करते नजर आएंगे।

Pathaan Baikal Lake: जमी हुई झील पर दौड़ी ‘पठान’ की मोटरसाइकिल, नीचे भरा धरती का 20 फीसदी मीठा पानी

Bholaa Motion Poster Ajay Devgan shares Tabbu first look on social media
फिल्म भोला - फोटो : social media

इससे पहले 'भोला' फिल्म से अजय देवगन का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा था, 'इस कलयुग में आ रहा है भोला।' फिल्म 'दृश्यम' के बाद इस मोशन पोस्टर में तब्बू एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में फैंस तब्बू के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। तब्बू का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Quotation Gang: 'कोटेशन गैंग' का ट्रेलर रिलीज, खूंखार अवतार में नजर आए जैकी श्रॉफ, देखकर कांप जाएगी रूह

विज्ञापन
विज्ञापन
Bholaa Motion Poster Ajay Devgan shares Tabbu first look on social media
फिल्म भोला - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'भोला' सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था। अब फिल्म के कुछ और मोशन पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें अजय देवगन के बाद तब्बू का पुलिस ऑफिसर लुक देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed