बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए गैंगस्टर अवतार में फिल्मों में लौट रहे हैं। इस फिल्म में जैकी के साथ सनी लियोनी भी नजर आएंगी। हाल ही में, क्राइम ड्रामा फिल्म 'कोटेशन गैंग' का ट्रेलर सामने आ चुका है। ट्रेलर में जैकी श्रॉफ खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर लगातार वायरल हो रहा है।
Quotation Gang: 'कोटेशन गैंग' का ट्रेलर रिलीज, खूंखार अवतार में नजर आए जैकी श्रॉफ, देखकर कांप जाएगी रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकी काफी दिनों के बाद फिल्म 'कोटेशन गैंग' से एक बार फिर बॉलीवुड में नजर आने जा रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जो तमिल, तेलुगु, कन्नड और हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं मे भी रिलीज होगी। पिछले दिनों मेकर्स ने प्रियामणि के फर्स्ट लुक का पोस्टर रिलीज किया था, जिसे ऑडिएंस द्वारा खूब पसंद किया गया था तो अब फैंस की बेसब्री बहुत जल्द खत्म होने वाली है क्योंकि मेकर्स द्वारा फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया और ट्रेलर भी कमाल का लग रहा है।
Anita Guha: जय संतोषी मां के बाद देवी की तरह पूजी जाती थीं अनिता, मेकअप के साथ दुनिया से होना चाहती थीं रुख्सत
बता दें कि ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है, जिसकी शुरुआत जैकी श्रॉफ की आवाज से होती है। जिसमें वह कहते है, 'एक गैंग मेंबर बनना हलवा नहीं है बिडू समझा'। हालांकि, ट्रेलर देखने से कहानी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन इतना जरूर है कि कहानी तस्करों की एक गैंग के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही हैं। फिल्म की कास्टिंग गजब की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अभिनेत्री प्रियामणि ने एक खतरनाक कॉट्रैक्ट किलर शकुंतला का किरदार निभाया है और दूसरी तरफ अभिनेता जैकी श्रॉफ ने एक दमदार गैंग लॉर्ड की भूमिका निभाई है। इस किरदार में उनका लुक दिलचस्प है। इन दोनों के अलावा सनी लियोनी का किरदार एक चालाक होममेकर का होने वाला है। अपने नये अवतार में सनी भी काफी शानदार नजर आ रही हैं।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)
">http://
आपको बता दें कि ट्रेलर में हर किरदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। 'कोटेशन गैंग' के धमाकेदार और रॉ एनर्जी से भरपूर ट्रेलर में इंडिया के जाने माने ड्रमर शिवमणि का म्यूजिक रही सही कसर भी पूरी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये 'कोटेशन गैंग', केरल से ऑपरेट करने वाले एक रियल क्रिमिनल गैंग पर आधारित है, जो 500 रुपये के लिए भी लोगों की हत्या करने को तैयार हो जाते हैं। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Sanjay Chauhan Prayer Meet: संजय चौहान को याद कर भर आया सुधीर का गला, अश्विनी ने याद किए साथ बिताए दिन