Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
bhool bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan rents out his juhu apartment in Mumbai for 17 5 Crore rupees per month
{"_id":"66d17299ecf9ffae0c0e82cf","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-actor-kartik-aaryan-rents-out-his-juhu-apartment-in-mumbai-for-17-5-crore-rupees-per-month-2024-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने इतने करोड़ रुपये में किराए पर दिया जुहू अपार्टमेंट, हर महीने करेंगे इतनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने इतने करोड़ रुपये में किराए पर दिया जुहू अपार्टमेंट, हर महीने करेंगे इतनी कमाई
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इस बीच अभिनेता को लेकर नई खबर सामने आई है। कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में अपनी प्रॉपर्टी 4.5 लाख रुपये प्रति महीने किराए पर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लेनदेन को आधिकारिक तौर पर 42,500 रुपये की स्टांप ड्यूटी के साथ पंजीकृत किया गया था।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
सिद्धि विनायक प्रेसीडेंसी को-ऑपरेटिव हाउसिंग में स्थित यह संपत्ति 1,912 वर्ग फीट यानी 177.72 वर्ग मीटर में फैली हुई है। 'चंदू चैंपियन' अभिनेता ने मूल रूप से 30 जून, 2024 को अपनी मां माला तिवारी के साथ संयुक्त रूप से 17.5 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा और पंजीकृत कराया।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
इस खरीद में 1.05 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क लगा, जिसमें दो कार पार्किंग स्थल भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यन की संपत्ति पर किराया 3.1 प्रतिशत है। यह लेन-देन आर्यन के व्यापक रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का हिस्सा है। जुलाई 2023 में, उनकी मां और पिता ने मिलकर उसी हाउसिंग प्रोजेक्ट की 8वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट में 16.5 करोड़ रुपये का निवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम:@kartikaaryan
जुहू में स्थित, मशहूर हस्तियों के बीच पसंदीदा यह हाउसिंग सोसाइटी अपने सुंदर समुद्र तट, सुंदर वातावरण और समुद्र के नजारे को पेश करने वाली कई आलीशान ऊंची इमारतों के लिए जानी जाती है। इलाके की मांग उच्च-स्तरीय सुविधाओं के पास होने के कारण और भी बढ़ जाती है, जो इसे मशहूर हस्तियों, पेशेवरों और व्यवसायियों के लिए एक पसंदीदा जगह बनाती है। इस साल की शुरुआत में मशहूर पटकथा लेखक, कवि और गीतकार जावेद अख्तर ने भी जुहू में एक संपत्ति खरीदी थी।
विज्ञापन
5 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म के बारे में तो आखरी बार कार्तिक को चंदू चैंपियन में देखा गया था। वहीं अब वे अगली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इस फिल्म में विद्या बालन अपनी मंजुलिका की भूमिका को दोहराएंगी। भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।