फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 16: बिग बी ने पूरी की 'मंजुलिका' की वर्षों पुरानी ख्वाहिश, 'आज रपट जाए' गाने पर किया रोमांटिक डांस

Sat, 19 Oct 2024 11:05 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 19 Oct 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Vidya Balan danced on Aaj rapat Song with Amitabh Bachchan on KBC 16
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

विद्या बालन इन दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब हाल ही में, फिल्म का प्रमोशन करने के लिए विद्या बालन और कार्तिक आर्यन 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के सेट पर नजर आए, जहां उन्होंने बिग बी के साथ खूब सारी मस्ती भी की। हालांकि, इस दौरान विद्या ने बिग बी को उन इच्छाओं के बारे में भी बताया है, जो पूरी नहीं हो सकी थी।

Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Vidya Balan danced on Aaj rapat Song with Amitabh Bachchan on KBC 16
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya

विद्या ने अमिताभ की हीरोइन बनने की अपनी पुरानी ख्वाहिश को स्वीकार किया और अपने सपने का खुलासा करते हुए कहा: "मैं आपके साथ नमक हलाल के गाने 'आज रपट जाए तो हमें ना उठाइयो' पर डांस करना चाहती थी।" इसके बजाय, उन्होंने 'पा' में उनकी मां की भूमिका निभाने और अमिताभ और अभिषेक बच्चन के साथ यादगार बंदर डांस करने के बारे में याद किया।

Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Vidya Balan danced on Aaj rapat Song with Amitabh Bachchan on KBC 16
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya

साल 2009 में आर बाल्की की फिल्म 'पा' की शूटिंग को याद करते हुए विद्या बालन ने बताया, "पा की शूटिंग के दौरान एक सीन था, जिसमें बच्चन सर, मैं और अभिषेक बारिश में बंदर की तरह डांस करते हैं। मैंने सोचा मैं 'आज रपट जाए तो हमें ना उठाइयो
' पर डांस करना चाहती हूं, लेकिन मैं आपकी मां का किरदार निभा रही हूं, बंदर का डांस कर रही हूं... ख्वाहिश अधूरी रह गई सर। "

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Vidya Balan danced on Aaj rapat Song with Amitabh Bachchan on KBC 16
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

विद्या बालन की इच्छा पूरी करने के लिए अमिताभ बच्चन ने उन्हें मंच पर अपने साथ डांस करने के लिए आमंत्रित किया। साथ में, उन्होंने “ आज रपट जाए तो हमें ना उठाइयो” के स्टेप्स को बहुत ही खूबसूरती से किया, जिससे सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं। विद्या ने प्रिंटेड ब्लैक साड़ी पहनी थी, जबकि अमिताभ ने ब्लैक सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Actress Vidya Balan danced on Aaj rapat Song with Amitabh Bachchan on KBC 16
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' से बड़ा क्लैश होगा, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रवि किशन और टाइगर श्रॉफ हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में इन दोनों फिल्मों के बीच महा मुकाबला देखने को मिलेगा।

S S Rajamouli: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होने जा रहा सबसे बड़ा अवतार, राजामौली की फिल्म सेट करेगी ये बेंचमार्क

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed