कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। दोनों एक साथ में 'भूल भुलैया 3' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म में भी साथ नजर आने वाले हैं। बताया गया था कि कार्तिक और तृप्ति अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की तीसरी किस्त के बाद एक बार फिर साथ पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। वहीं, अब उनकी अनाम फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
Kartik-Triptei: इस दिन से अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक-तृप्ति, यहां होगा पहला शेड्यूल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक और तृप्ति इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वे इस फिल्म पर काम खत्म करने से पहले ही अपनी अगली फिल्म की ओर बढ़ सकते हैं। दरअसल, कार्तिक और तृप्ति एक साथ दो जॉनर की फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं। वहीं, अब उनकी अनाम फिल्म की शूटिंग को लेकर दिलचस्प खुलासा हुआ है। खबर है कि वे रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग सितंबर में मुंबई में ही शुरू करेंगे।
खबर है कि कार्तिक इस पूरे महीने काफी व्यस्त रहेंगे। दिवाली में 'भूल भुलैया 3' की रिलीज को लेकर और इसके प्रचार के लिए वे अपना शेड्यूल बांट रहे हैं, ऐसे में वे सितंबर के अंत में रोमांटिक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 सितंबर से शहर में शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही दावा किया गया है कि अनुराग बसु फिल्म में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के लिए कुछ सदाबहार गाने बनाने की सोच रहे हैं।
इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कार्तिक आर्यन प्रेम कहानियों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह अनुराग बसु के साथ इस सफर पर निकलने के लिए उत्साहित हैं। पिछले कुछ हफतों में कुछ स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन पहले ही हो चुके हैं और अभिनेता अब अनुराग बसु के लिए एक प्रेमी लड़के की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तृप्ति डिमरी अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ कॉमेडी फिल्म करने के बाद उनके साथ रोमांटिक फिल्म में अभिनय करने के लिए उत्सुक हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर से फरवरी तक भारत में कई स्थानों पर की जाएगी और 2025 के अंत तक फिल्मांकन पूरा हो जाएगा।
इस बीच कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी हैं और इसमें विद्या बालन भी अपने मंजुलिका अवतार में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा। बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी इस साल दिवाली, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।