फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: सेंसर बोर्ड से इस सर्टिफिकेट के साथ पास हुआ 'भूल भुलैया 3' का टीजर, इस दिन होगा रिलीज!

Wed, 25 Sep 2024 08:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 25 Sep 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on 27 september got UA certificate by CBFC with 1 minute 27 minute runtime
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज है। इसकी रिलीज को लेकर तमाम अटकलों के बीच यह पुष्टि हो गई है कि यह फिल्म दिवाली 2024 पर बड़े पर्दे पर आएगी। आज फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हुआ है और आधिकारिक तौर पर यह एलान किया गया कि इस दिवाली सिनेमाघरों में यह फिल्म दस्तक देगी। वहीं, अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है।

Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on 27 september got UA certificate by CBFC with 1 minute 27 minute runtime
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

फिल्म की रिलीज के साथ ऐसा लगता है कि 'भूल भुलैया 3' के टीजर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'भूल भुलैया 3' का टीजर 27 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। बताया गया है कि यह एक छोटा सा टीजर होगा, जिसमें फिल्म के तीसरे भाग की दुनिया की झलक दिखाई जाएगी। इस टीजर के जरिए निर्माता लोगों को फिल्म की रिलीज के लिए जागरूक करना चाहते हैं और फिल्म की कहानी की ओर उनका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on 27 september got UA certificate by CBFC with 1 minute 27 minute runtime
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

फिल्म के टीजर के बाद इसके गाने और ट्रेलर रिलीज किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। आज बुधवार, 25 सितंबर को भूल भुलैया 3 का टीजर पोस्टर जारी हो गया। दावा किया जा रहा है कि कल यानी गुरुवार, 26 सितंबर को एक और पोस्टर का अनावरण किया जाएगा। उसके बाद शुक्रवार, 27 सितंबर को टीजर जारी किया जाएगा।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टीजर 1 मिनट 27 मिनट लंबा है और इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने यूए सर्टिफिकेट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on 27 september got UA certificate by CBFC with 1 minute 27 minute runtime
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब: T-Series

कार्तिक आर्यन ने आज फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक बंद दरवाजा नजर आ रहा है और दरवाजे पर बड़ा और पुराना ताला लटका हुआ है। ताले पर मंत्र के धागे, रुद्राक्ष माला और कलावा बंधा है। पोस्टर के साथ लिखा है, 'दरवाजा खुलेगा इस दिवाली'। दरअसल, दिवाली पर यह फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'सिंघम अगेन' से टकराएगी।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 teaser to release on 27 september got UA certificate by CBFC with 1 minute 27 minute runtime
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan, @ajaydevgn

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक भूत भगाने वाले रूह बाबा की भूमिका निभाएंगे। अनीस ने फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग का भी निर्देशन किया था। भूल भुलैया 2 एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसने दुनिया भर में लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म की तीसरी किस्त के लिए बहुत उम्मीदें हैं। कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में विद्या बालन अपनी मंजुलिका की भूमिका को दोहराएंगी। भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed