फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: इस दिन धूम मचाएगा गेम चेंजर का दूसरा गाना, फिल्म के नए पोस्टर में राम चरण के किरदार का भी खुलासा

Wed, 25 Sep 2024 06:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 25 Sep 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Game Changer second song Raa Macha Macha promo to out on 28 September Ram Charan as IAS officer in film poster
गेम चेंजर - फोटो : एक्स: @GameChangerOffl

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।  इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। वहीं अब फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Game Changer second song Raa Macha Macha promo to out on 28 September Ram Charan as IAS officer in film poster
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

दरअसल, बीते दिन फिल्म के संगीत निर्देशक थमन ने बड़ा अपडेट जारी किया था। थमन ने बताया है कि 25 सितंबर को बड़ा अपडेट जारी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म के बारे में अब लगातार जानकारियां जारी की जाएंगी और यह सिलसिला फिल्म के रिलीज होने तक जारी रहेगा। वहीं, आज बुधवार को निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे गाने के बारे में जानकारी साझा की है।

Game Changer second song Raa Macha Macha promo to out on 28 September Ram Charan as IAS officer in film poster
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

शंकर निर्देशित फिल्म का दूसरा सिंगल 'रा माचा माचा' 28 सितंबर, 2024 को अपना प्रोमो जारी करने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने इस बारे में दिलचस्प पोस्ट साझा किया। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, "उत्सव शुरू होने दें। इसके साथ ही निर्माताओं ने अभिनेता के लिए एक नया लुक पेश किया, जो पूरी तरह से एक आईएएस अधिकारी के अवतार में है। टाई और चश्मे के साथ नीले रंग की शर्ट की पोशाक में अभिनेता पूरी तरह से आकर्षक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer second song Raa Macha Macha promo to out on 28 September Ram Charan as IAS officer in film poster
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

एस शंकर द्वारा निर्देशित राम चरण अभिनीत गेम चेंजर में अभिनेता एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो कई विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक व्यवस्था को साफ करने का बीड़ा उठाता है। राजनीतिक थ्रिलर फिल्म कार्तिक सुब्बाराज द्वारा सुनाई गई कहानी पर आधारित है। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है, जिन्होंने इससे पहले राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का पहला सिंगल जरागंडी रिलीज किया था।

विज्ञापन
Game Changer second song Raa Macha Macha promo to out on 28 September Ram Charan as IAS officer in film poster
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed