फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी की शिकायत पर नेटफ्लिक्स की खरी खरी, हमें पूजा एंटरटेनमेंट से लेने हैं बाकी के पैसे

Wed, 25 Sep 2024 02:35 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Sep 2024 02:35 PM IST
विज्ञापन
Netflix refutes vashu bhagnani claims ott says We have to get the remaining money from Pooja Entertainment
वाशु भगनानी-नेटफ्लिक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी हिंदी सिनेमा के प्रोड्यूसर नंबर वन रहे निर्माता वाशु भगनानी की फिल्म निर्माण कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट की बनाई फिल्मों में काम करने वालों के बकाया पैसे का मामला अब एक नया मोड़ लेता दिख रहा है। अपनी पिछली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के निर्देशक और दूसरे लोगों की फीस न देने का आरोप झेल रहे वाशु भगनानी ने अब उन लोगों के खिलाफ नए सिरे से मोर्चा खोल दिया है जो उनसे पैसे मांग रहे हैं। इनमें अमेरिकी ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स भी शामिल है।

Netflix refutes vashu bhagnani claims ott says We have to get the remaining money from Pooja Entertainment
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले बात फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वह ‘जोगी’ और ‘ब्लडी डैडी’ जैसी चर्चित ओटीटी फिल्म भी बना चुके हैं। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अपने एलान के दिनों से ही अपने बजट और फिल्म के मुख्य हीरो अक्षय कुमार की फीस को लेकर चर्चा में रही फिल्म है। फिल्म के रिलीज होने के बाद ही इससे जुड़े लोगों ने फिल्म में काम करने के एवज में मेहनताना न मिलने की शिकायत अपनी अपनी यूनियनों में दर्ज करानी शुरू की। 

Netflix refutes vashu bhagnani claims ott says We have to get the remaining money from Pooja Entertainment
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फीस न मिलने का सबसे ताजा मामला फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर का है जिन्होंने इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन से अपना मेहनताना दिलाए जाने की अपील की है। मामले को लेकर निर्माता कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट को नोटिस जा चुका है। इस बीच पता ये भी चला है कि पूजा एंटरटेनमेंट ने अली अब्बास जफर पर फिल्म की जॉर्डन में हुई शूटिंग के दौरान कथित आर्थिक गड़बड़ी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। गौरतलब यहां ये भी है कि अली अब्बास जफर और उनके सहयोगी हिमांशु किशन मेहरा की कंपनी भी इस फिल्म के निर्माताओं में शामिल है। और, फिल्म की जॉर्डन में शूटिंग का जिम्मा भी अली की कंपनी ने ही संभाला।
Bigg Boss 18: इस बार बिग बॉस करेंगे कंटेस्टेंट्स के भविष्य की भविष्यवाणी, शो के नए प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix refutes vashu bhagnani claims ott says We have to get the remaining money from Pooja Entertainment
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अली अब्बास जफर के साथ चल रहे फिल्म के निर्देशन की फीस के विवाद के बीच बुधवार को एक नया मामला वाशु भगनानी की फिल्मों के राइट्स को लेकर उछला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाशु भगनानी ने अपनी तीन फिल्मों ‘हीरो नंबर वन’, ‘मिशन रानीगंज’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ओटीटी राइट्स के करीब 47.37 करोड़ रुपये नेटफ्लिक्स पर बकाया होने का आरोप लगाया है, जबकि नेटफ्लिक्स के सूत्र बताते हैं कि ओटीटी राइट्स को लेकर वाशु भगनानी और नेटफ्लिक्स का एक विवाद पहले से अदालत में हैं। बताते हैं कि अदालत में विचाराधीन मामले को भी वाशु ने इस मामले में शामिल कर लिया है और इस मामले में नेटफ्लिक्स की तरफ से अगली तारीख पर अदालत के संज्ञान में ये मामला लाने की तैयारी की जा रही है।
Devara: 'एक्सप्लोर करने का मौका नहीं मिलता,अव्यवस्थित होता है', साउथ के वर्क कल्चर पर जूनियर एनटीआर की दोटूक

विज्ञापन
Netflix refutes vashu bhagnani claims ott says We have to get the remaining money from Pooja Entertainment
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में नेटफ्लिक्स से संपर्क किए जाने पर ओटीटी ने अपना पक्ष साफ कर दिया है कि उसके ऊपर वाशु भगनानी का कोई बकाया नहीं है, उल्टे उन्हें उनकी कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट से पैसे लेने हैं। कंपनी का ये भी कहना है कि भारतीय रचनात्मक समुदाय के साथ उसके कारोबारी रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं और वह इस पूरे मसले को एक निर्णायक बिंदु तक लाने के लिए कृतसंकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed