वैसे तो सच यही है कि मनोरंजन जगत में सफलता का मौका पाना इंजीनियरिंग और मेडिकल सीट पाने से भी मुश्किल काम है, लेकिन जब ये सफलता मिलती है तो आंखें चकाचौंध कर देती है। छोटे परदे से आने वाले शाहरुख खान व आयुष्मान खुराना हों, या छोटे शहर से आए कार्तिक आर्यन हों, इन सबने धीरज और हौसला बनाए रखते हुए कामयाबी का शिखर छुआ है और ऐसी ही कुछ कहानी है यूट्यूबर भुवन बाम की जिनकी नेटवर्थ अब 100 करोड़ रुपये हो गई है।
100 Crore Ka Youtuber: पांच हजार की नौकरी से शुरू करने वाले भुवन बाम की नेटवर्थ 100 करोड़, जानिए सक्सेस मंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवन बाम, भारत के सबसे बड़े कॉन्टेंट क्रिएटर और अब एक अभिनेता भी हैं। एक साधारण शुरुआत से 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे धनी डिजिटल प्रभावशाली व्यक्ति बन जाने का उनका दावा है। और, ये दावा सफल हुआ है उनकी शुरुआती नौकरी में मात्र 5000 रुपये कमाने से लेकर वर्तमान तक की उनकी यात्रा उनकी प्रतिभा, समर्पण और अपनी कला के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से।
Karachi To Noida: ‘कराची टू नोएडा’ से सीमा हैदर की छुट्टी, इम्पा ने किया फिल्म के शीर्षक के पंजीकरण से इनकार
कई हास्य किरदार रचने के बाद भुवन ने एक निर्माता के रूप में डिजिटल रूप से तेज़ी से विकास किया, उन्होंने अपने पहले शो ढिंडोरा के साथ अपने अभिनय कौशल को भी साबित किया, जिसे आधा अरब से अधिक बार देखा जा चुका है। ये सीरीज 2023 की अब तक की तीसरी सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली सीरीज भी है।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए डबिंग करेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन और यश? फिल्म से जुड़ी इस पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
एक लोकप्रिय एनिमेटेड सिरीज़ में अपनी आवाज देने के बाद कहा जा रहा है कि भुवन बाम जल्द ही वह एक एक्शन फिल्म का भी हिस्सा होंगे। उनके करीबियों की मानें तो एक छोटे से स्टार्ट-अप से भारत के सबसे अमीर डिजिटल कॉन्टेंट निर्माता तक भुवन बाम की यात्रा उनके अद्भुत तरीके के कारण रही है, जिसमें आम आदमी से जुड़ने में आसानी थी और उनकी यात्रा ने कई लोगों को प्रेरित किया है।