फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Prabhu: एक हिट, एक फ्लॉप के क्रम में क्या होगा फिल्म ‘कुशी’ का, सामंथा की पिछली पांच फिल्मों से जानिए

Mon, 28 Aug 2023 04:51 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Aug 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
Kushi star Samantha Ruth Prabhu hit and Flop Films Shaakuntalam Yashoda Jaanu Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal
कुशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री सामंथा प्रभु की इस हफ्ते तेलुगू भाषा में बनी फिल्म 'कुशी' रिलीज हो रही है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें सामंथा प्रभु और विजय देवरकोंडा की जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आएगी।  सामंथा प्रभु  की पिछली रिलीज अगर कुछ फिल्मों पर नजर डाले तो उनकी फिल्म 'यशोदा' में जमकर खूब तारीफ हुई थी तो वही सबसे महंगे बजट में बनी फिल्म 'शाकुंतलम' ने दर्शकों को काफी निराशा किया। 1 सितंबर को रिलीज होने जा रही ‘कुशी’ से पहले आइए जानते हैं, उनकी पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड... 

Kushi star Samantha Ruth Prabhu hit and Flop Films Shaakuntalam Yashoda Jaanu Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाकुंतलम (14 अप्रैल 2023)

मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी फिल्म 'शाकुंतलम' हिंदी के अलावा बाकी भाषाओं में भी डब होकर रिलीज हुई थी। गुणशेखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म कालिदास के लोकप्रिय नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम् पर आधारित थी। इस फिल्म में सामंथा प्रभु ने शकुंतला की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्माण बहुत ही भव्य तरीके से हुआ था।  लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 20 करोड़ रुपये ही रहा।  

AR Rahman: 'वह एक कबूतरखाना है, जिसमें आपको डाल दिया जाता है', एआर रहमान ने किया हॉलीवुड के काले सच का उजागर

 

Kushi star Samantha Ruth Prabhu hit and Flop Films Shaakuntalam Yashoda Jaanu Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal
यशोदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशोदा (11 नवंबर 2022)
फिल्म ‘यशोदा’ दो ऐसी महिलाओं की कहानी है, जिनके लिए स्त्री सशक्तिकरण के मायने दो अलग अलग विचारधारा है। इस फिल्म में सामंथा प्रभु ने यशोदा की भूमिका निभाई थी जो अपनी अपनी बहन की सर्जरी के लिए पैसे की जरूरत के लिए  सरोगेट मां बन जाती हैं।  हरि शंकर और हरीश नारायण के निर्देशन में बनी यह तमिल फिल्म थी जिसे हिंदी में भी डब करके रिलीज किया गया था।  इस फिल्म में सामंथा प्रभु के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। 30 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.71 करोड़ रुपये रहा।

Sunny Deol: अब एक फिल्म के 50 करोड़ रूपये लेंगे तारा सिंह? फीस बढ़ोतरी पर सनी देओल ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushi star Samantha Ruth Prabhu hit and Flop Films Shaakuntalam Yashoda Jaanu Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal
काथुवाकुला रेंदु काधल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

काथुवाकुला रेंदु काधल (28 अप्रैल 2022)
तमिल भाषा में बनी फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' एक  रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक बदकिस्मत आदमी रेम्बो की जिंदगी के इर्द - गिर्द घूमती है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब  उसे एक के बजाय दो महिलाओं से प्यार हो जाता है। रेम्बो इस मुश्किल स्थिति से कैसे बाहर आता है और आखिरकार वह किसके साथ समझौता करता है, पूरी फिल्म की कहानी इसी के इर्द - गिर्द घूमती है। इस फिल्म में समांथा प्रभु ने बेगम खतीजा का किरदार निभाया था और रेम्बो के किरदार में  विजय सेतुपति नजर आए थे। फिल्म में दूसरी लड़की कनमनी गांगुली  का किरदार  नयनतारा ने निभाया था। 25 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड़ रुपये रहा।  

Vivek Agnihotri: 'मैं सितारों की तुलना में अधिक बुद्धिमान', बॉलीवुड से खुद को अलग मानते हैं विवेक अग्निहोत्री

विज्ञापन
Kushi star Samantha Ruth Prabhu hit and Flop Films Shaakuntalam Yashoda Jaanu Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal
जानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानू (फरवरी 2020)
तेलुगु भाषा में बनी फिल्म 'जानू' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म की कहानी  2004 बैच की कक्षा के पूर्व छात्रों के स्नातक होने के पंद्रह साल बाद पुनर्मिलन के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पुनर्मिलन दो पूर्व प्रेमियों राम और जानू के लिए उनके ब्रेकअप से जुड़े मुद्दों को सुलझाने का एक अवसर भी है। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु ने एस जानकी देवी उर्फ जानू का किरदार निभाया था। हृषिकेश भार्गव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साई किरण कुमार ने राम की भूमिका निभाई थी। 10 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9.4 करोड़ रूपये रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed