फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: कंटेंट के कारण विवादों में आया बिग बॉस शो, शिवसेना एमएलसी ने की प्रसारण रोकने की मांग

Mon, 22 Jul 2024 06:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Big Boss OTT 3 in controversy due to its content Shiv Sena MLC demanded to ban the show
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : एक्स@JioCinema

रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। यह शो इन दिनों अपने कंटेंट की वजह से विवादों में घिर गया है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना की एमएलसी ने सोमवार (22 जुलाई) को इस शो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि शो के एक हालिया एपिसोड में अश्लील कंटेंट था।


Kalki 2898 AD: हिंदी भाषा में भी छा गई फिल्म 'कल्कि', कमाई के मामले में आरआरआर को छोड़ा पीछे

Big Boss OTT 3 in controversy due to its content Shiv Sena MLC demanded to ban the show
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : एक्स@JioCinema

इसको लेकर एक विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात की और शो के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। मनीषा कायंदे के मुताबिक 18 जुलाई को प्रसारित शो के एपिसोड में बिग बॉस के बेडरूम में अरमान मलिक और कृतिका मलिक के अंतरंग पलों में दिखाया गया था। 

Big Boss OTT 3 in controversy due to its content Shiv Sena MLC demanded to ban the show
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : एक्स@JioCinema

उन्होंने कहा, "इस जोड़े ने मानवीय संबंधों और सामाजिक मानदंडों की सभी सीमाओं को लांघ दिया।" शिवसेना की प्रवक्ता ने कहा, "यह शो बच्चे भी देखते हैं और इसका उन पर असर पड़ता है।" कायंदे ने कहा कि शो को बंद किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने शो के निर्माताओं और इसे प्रसारित करने वाली कंपनी के सीईओ के खिलाफ साइबर अपराध कानूनों के तहत मामला दर्ज करने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Boss OTT 3 in controversy due to its content Shiv Sena MLC demanded to ban the show
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : एक्स@JioCinema
उन्होंने कहा, "बिग बॉस 3 एक रियलिटी शो है। इसकी शूटिंग चल रही है। इस शो बहुत ही अश्लीलता हो रही है। यूट्यूब इन्फ्लुएंसर भी इसमें भाग ले रहे हैं। अब उनमें से एक ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं और जो दृश्य दिखाए जा रहे हैं, उसके लिए अब हमने मुंबई पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है और हमने उन्हें एक पत्र भी दिया है। रियलिटी शो के नाम पर अश्लीलता का यह सार्वजनिक प्रदर्शन किसी भी तरह से सही नहीं है। यह युवाओं के दिमाग को प्रभावित करेगा। हम केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री के पास भी जाएंगे और हम उनसे संसद के इसी सत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कानून लाने का अनुरोध करेंगे... हमने उनसे अभिनेताओं और शो के सीईओ को भी गिरफ़्तार करने की मांग की है।"
 
विज्ञापन
Big Boss OTT 3 in controversy due to its content Shiv Sena MLC demanded to ban the show
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : एक्स@JioCinema

इसको लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह क्लिप में अरमान और कृतिका के अंतरंग दृश्य हैं। वहीं, कुछ लोग क्लिक के दूसरे भाग को अंतर्राष्ट्रीय संस्करण बिग ब्रदर के होने की आशंका जता रहे हैं।
Deadpool and Wolverine: वूल्वरिन को पीले और नीले रंग की सूट में देख भावुक हो गई थी टीम, वेंडी जैकबसन का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed