फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 14: आसिम को निकाले जाने के बाद उमर ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- किसी को इतना नीचे मत दिखाओ

Tue, 30 Jul 2024 10:44 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 30 Jul 2024 10:44 AM IST
सार

 इस बीच अब आसिम रियाज के भाई और 'बिग बॉस 15' फेम उमर रियाज ने भी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन
Bigg Boss 15 fame Umar Riaz has apparently reacted to Asim Riaz and Rohit Shetty brawl in Khatron Ke Khiladi14
आसिम रियाज-उमर रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official @umarriazz91

'खतरों के खिलाड़ी' टीवी के सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक है। हाल में ही इस शो के चौदहवें सीजन का आधिकारिक प्रीमियर हुआ है। महज कुछ दिनों के अंदर ही यह शो चर्चा का विषय बन गया है। शो के प्रतिभागी रहे आसिम रियाज के रोहित शेट्टी और शो के निर्माताओं के साथ हुए विवाद पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Bigg Boss 15 fame Umar Riaz has apparently reacted to Asim Riaz and Rohit Shetty brawl in Khatron Ke Khiladi14
आसिम रियाज-उमर रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official @umarriazz91

सोशल मीडिया पर आसिम के व्यवहार पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया है। वही, कुछ लोगों उनके व्यवहार को अहंकार से ग्रसित माना है। टीवी सितारे अर्जित तनेजा और कुशाल टंडन ने भी आसिम की आलोचना की है। इस बीच अब आसिम रियाज के भाई और 'बिग बॉस 15' फेम उमर रियाज ने भी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Bigg Boss 15 fame Umar Riaz has apparently reacted to Asim Riaz and Rohit Shetty brawl in Khatron Ke Khiladi14
आसिम रियाज-उमर रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official @umarriazz91

उमर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा "किसी को इस स्तर तक नीचा मत दिखाओ कि उसके अंदर का सबसे बुरा शैतान बाहर आ जाए। इसके बाद जो कुछ भी होता है, वह सही नहीं है और ना कभी होगा। प्यार किसी व्यक्ति के लिए चमत्कार बन सकता है और नफरत किसी व्यक्ति को उसका सबसे बड़ा दुश्मन बना सकती है।"

BB OTT 3: बेटे पर कमेंट करने पर सना मकबूल पर भड़के रणवीर शौरी, दिया 'गटर छाप' का टैग, दिखाई मिडिल फिंगर?

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 fame Umar Riaz has apparently reacted to Asim Riaz and Rohit Shetty brawl in Khatron Ke Khiladi14
आसिम रियाज-उमर रियाज इंस्टाग्राम - फोटो : @asimriaz77.official @umarriazz91

शो के पहले दो एपिसोड में आसिम का साथी प्रतिभागियों के प्रति व्यवहार खेल भावना के अनुरूप नहीं था। इसके अलावा उनकी प्रतिभागियों और निर्माताओं से अनबन लगातार जारी रही। एक स्टंट को पूरा करने में असफल होने के बाद आसिम ने दावा किया कि वो स्टंट कोई नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा कि अगर कोई इसे करने में सफल हुआ, तो वह शो के लिए कोई पैसान नहीं लेंगे।
Aamir Khan Remake: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर एक और रीमेक की तैयारी में, ‘विक्रम वेधा’ की गलती सुधारेंगे

विज्ञापन
Bigg Boss 15 fame Umar Riaz has apparently reacted to Asim Riaz and Rohit Shetty brawl in Khatron Ke Khiladi14
आसिम रियाज-उमर रियाज इंस्टाग्राम - फोटो : @asimriaz77.official @umarriazz91

उनके इस दावे के बाद रोहित शेट्टी ने प्रतिभागियों को एक रिहर्सल वीडियो दिखाया, जिससे यह साबित हो गया कि यह स्टंट पूरा करना असंभव नहीं था। इस दौरान आसिम लगातार उग्र होते चले गए। शो के मेजबान और निर्माताओँ से बहस के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। 
Kriti Sanon: कथित तौर पर कृति के धूम्रपान की वीडियो पर मचे बवाल के बीच, वायरल हुआ उनकी मां का ये पुराना पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed