Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Mother Opens Up On Her Son Slapped Samarth Jurel Says it was a reaction to action
{"_id":"65a22e15c2bc1de06100458f","slug":"bigg-boss-17-abhishek-kumar-mother-opens-up-on-her-son-slapped-samarth-jurel-says-it-was-a-reaction-to-action-2024-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: अभिषेक की मां ने समर्थ को थप्पड़ मारने पर की खुलकर बात, कहा- 'वो थप्पड़ तो कम है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 17: अभिषेक की मां ने समर्थ को थप्पड़ मारने पर की खुलकर बात, कहा- 'वो थप्पड़ तो कम है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:01 PM IST
सार
अभिषेक कुमार की मां ने कहा, 'उन्हें समर्थ को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था, लेकिन यह केवल उनकी प्रतिक्रिया थी। वो हाथ नहीं उठाना था, लेकिन यह सिर्फ एक प्रतिक्रिया थी।'
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस 17 जैसे-जैसे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में हंगामा और विवाद भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार की समर्थ जुरेल और ईशा मालविया के साथी तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। इसी दौरान अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद अभिषेक को रियलिटी शो से बाहर भी कर दिया गया। हालांकि सलमान खान द्वारा समर्थ और ईशा को उकसाने के लिए डांटने के बाद उन्हें शो में वापस लाया गया। अभिषेक की मां ने एक बातचीत में इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
अभिषेक कुमार के माता-पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक कुमार की मां ने कहा, 'उन्हें समर्थ को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था, लेकिन यह केवल उनकी प्रतिक्रिया थी। वो हाथ नहीं उठाना था, लेकिन यह सिर्फ एक प्रतिक्रिया थी। समर्थ अभिषेक के मुंह में टिश्यू डाल रहे थे और उन्होंने थप्पड़ मार दिया। उस दिन अभिषेक के साथ जो कुछ भी हुआ, वह बिल्कुल गलत और बहुत बुरा था। हर कोई जानता है कि उसे फोबिया है और आप उस पर कंबल डाल रहे हैं, उसका दम घोंट सकता था, कुछ भी हो सकता था।'
उन्होंने कहा, 'समर्थ जबरदस्ती अभिषेक के मुंह में टिश्यू डाल रहे थे। ये सब क्या सही था। कहां तक सही है, वो थप्पड़ तो कम है।' इससे पहले समर्थ जुरेल के पिता ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों को ही गलत बताया था। समर्थ के पिता ने बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि उस स्थिति में समर्थ और अभिषेक दोनों ही गलत थे, पता नहीं क्यों दोनों हाइपर हो गए। इस दौरान अभिषेक अधिक तनाव में था और उसका हाथ समर्थ पर छूट गया, लेकिन यह एक गेम है और ऐसी स्थिति में ये चीजें हो जाती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल
- फोटो : सोशल मीडिया
समर्थ के पिता ने कहा, 'समर्थ ने अभिषेक के साथ जो किया मैं उसे मजाक या उकसावा नहीं मानता। यह एक झगड़ा था, जो बढ़ गया। अगर हमारे घर में झगड़ा हुआ हो तो ऐसी स्थिति में हमारे साथ भी ऐसा हो सकता है'। इस दौरान उन्होंने अभिषेक को दूसरा मौका देने और बिग बॉस 17 में वापस लाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'अभिषेक को वापस लाना बिग बॉस का फैसला था और मुझे लगता है कि यह सही फैसला है।'
विज्ञापन
5 of 5
ईशा मालविया, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक कुमार की मां और समर्थ जुरेल के पिता दोनों ने हाल ही में पारिवारिक सप्ताह के दौरान बिग बॉस 17 के घर के अंदर अपने बेटों से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि बिग बॉस 17 में समर्थ की एंट्री के बाद से ही ईशा और अभिषेक की बीच नोकझोंक शुरू हो गई थी। इसके बाद ईशा-समर्थ और अभिषेक तीनों के बीच अक्सर ही नोकझोंक देखने को मिलने लगी। आए दिन के तीनों के बीच जबरदस्त विवाद और झगड़ा शो की टीआरपी का हिस्सा बन गया, जिसका सिलसिला अभी भी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।