सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: पति संग विवादों के बीच अंकिता को याद आए सुशांत, इस कंटेस्टेंट में देखती हैं अभिनेता की झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Nov 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande discussing Sushant Singh Rajput with Abhishek Kumar Actress get emotional
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

'बिग बॉस 17' के नए एपिसोड दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। शो के हालिया एपिसोड में अंकिता को अभिषेक से दिवंगत अभिनेता सुशांत के बारे में बात करते हुए देखा गया है। अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए नजर आईं। 'बिग बॉस 17' का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending Videos
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande discussing Sushant Singh Rajput with Abhishek Kumar Actress get emotional
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 17' में अंकिता स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, हालिया एपिसोड में दर्शक उनकी स्ट्रांग पर्सनैलिटी सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। अंकिता ने बेहद कम समय में ही बिग बॉस के घर में काफी अच्छे दोस्त बना लिए हैं, जिसमें मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार शामिल हैं। इन कंटेस्टेंट के साथ अभिनेत्री अक्सर अपने दिल की बात शेयर करती हैं।

Zoya Akhtar: जोया अख्तर ने बांधे शाहरुख खान की लाडली सुहाना की तारीफों के पुल, बोलीं- फायरब्रांड हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande discussing Sushant Singh Rajput with Abhishek Kumar Actress get emotional
अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

'बिग बॉस 17' के प्रोमो में अभिनेत्री को अभिषेक से कहते देखा गया कि जब भी वह घर में बिना शर्ट के घूमते हैं तो उन्हें सुशांत की याद आती है। इसी वीडियो में अभिषेक ने अपने अब तक के सफर यानी छोटे शहर से लेकर टीवी तक के सफर के बारे में बात की। अंकिता बताती हैं कि सुशांत बिल्कुल भी गुस्सैल नहीं थे। वह बहुत शांत व्यक्ति थे।

Swara Bhasker: दिवाली पार्टी में शामिल होने को लेकर लालायित हैं स्वरा भास्कर, इस कारण नहीं हो पाईं शामिल

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande discussing Sushant Singh Rajput with Abhishek Kumar Actress get emotional
अंकिता लोखंडे का महाराष्ट्रियन लुक होता है गजब - फोटो : instagram
अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत के स्ट्रगल को लेकर बात की। उन्होंने अभिषेक से कहा कि सुशांत ने बहुत मेहनत की थी, एक अलग लेवल का संघर्ष किया था। इतना बोलते ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

Swara Bhasker: दिवाली पार्टी में शामिल होने को लेकर लालायित हैं स्वरा भास्कर, इस कारण नहीं हो पाईं शामिल
 
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande discussing Sushant Singh Rajput with Abhishek Kumar Actress get emotional
अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

अंकिता को भावुक देखकर अभिषेक ने कहा कि वह उनके सुशांत के बारे में बात नहीं करना चाहते थे और उन्होंने यह फैसला कर लिया था, लेकिन अंकिता ने इसे बकवास बताया। अभिनेत्री ने अभिषेक से कहा कि उन्हें सुशांत के बारे में बात करना अच्छा लगता है, जब वह सुशांत का जिक्र या चर्चा करती हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed