सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: ईशा मालवीय से अब भी बेइंतहा मोहब्बत करते हैं अभिषेक कुमार? नोट साझा कर झलका दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 16 Feb 2024 09:45 AM IST
सार

अभिषेक ने गुरुवार रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक गुप्त नोट साझा किया। अभिषेक ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि वह अब भी उससे प्यार करते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Fame Abhishek Kumar Shares Cryptic Note Netizens Says He is talking About Isha Malviya
अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' खत्म हो चुका है, लेकिन शो के कंटेस्टेट लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार ने शो में अपने सफर के दौरान खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिषेक ने गुरुवार रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक गुप्त नोट साझा किया। अभिषेक ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि वह अब भी उससे प्यार करते हैं। उनकी इस स्टोरी को देखने के बाद फैंस का कहना है कि उन्होंने यह नोट उनकी पूर्व प्रमिका ईशा मालविया के लिए लिखा है।

Bigg Boss 17 Fame Abhishek Kumar Shares Cryptic Note Netizens Says He is talking About Isha Malviya
अभिषेक कुमार - फोटो : social media

अभिषेक कुमार ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट कर लिखा, 'मैं तुझे उतना ही चाहता हूं अभी भी, तुझे खोना नहीं चाहता कभी भी, पर अब जब मैं तुझे नहीं चाहिए, मेरी आवाज रह रही है दबी सी।' हालांकि अभिनेता ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। उनका ये पोस्ट देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। लोगों का कहना है कि अभिषेक ने ये गुप्त नोट बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट और अपनी पूर्व प्रमिका ईशा मालविया के लिए लिखा है।  





 

Bigg Boss 17 Fame Abhishek Kumar Shares Cryptic Note Netizens Says He is talking About Isha Malviya
ईशा मालविया और अभिषेक कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

ईशा मालविया और अभिषेक कुमार की मुलाकात 'उड़ारियां' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अभिषेक के बाद ईशा फिलहाल समर्थ जुरेल को डेट कर रही हैं। 'बिग बॉस 17' में अभिषेक और ईशा दोनों के बीच खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिले थे। दोनों के झगड़े खूब लाइमलाइमट में रहे थे। ईशा ने शो में अभिषेक पर कई आरोप लगाए थे। बाद में अभिषेक ने ईशा के आरोपों पर खुलकर बात की थी। 

Naadaniyan: 'नादानियां' करने को तैयार इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Fame Abhishek Kumar Shares Cryptic Note Netizens Says He is talking About Isha Malviya
ईशा मालविया, अभिषेक कुमार - फोटो : social media

ईशा ने अभिषेक पर आरोप लगाया था कि जब वे 'उडारियां' का हिस्सा थे तो उन्होंने अभिनेत्री को थप्पड़ जड़ा था। अभिषेक को 'वुमेन-बीटर' टैग भी दिया गया था। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिषेक ने कहा था, 'जो था वो बहुत गलत था। वो गलत हो गया। कभी-कभी स्थिति ऐसी हो जाती है कि आप आपा खो बैठते हो और वही चीज हुई। हालांकि, ताली दोनों हाथ से बजती है और मैं उसका बहुत प्रायश्चित कर चुका हूं।'

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Fame Abhishek Kumar Shares Cryptic Note Netizens Says He is talking About Isha Malviya
अभिषेक कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिषेक ने कहा था, 'मैंने बिग बॉस में साढ़े तीन महीने बिताए हैं, तो अब अगर माफी नहीं मिलेगी, तो बहुत बुरा होगा मेरे साथ। माफी मिल जाए और वो टैग हट जाए। मैं एक अच्छे नोट पर आगे बढ़ना चाहता हूं।' वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक कुमार हाल ही में मन्नारा चोपड़ा के साथ अपने पहले गाने 'सांवरे' में दिखाई दिए, जो 12 फरवरी को रिलीज किया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' के आगामी सीजन में भाग लेने के लिए ऑफर मिला है।  

Thursday Box Office: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में गिरावट, फ्लॉप की कगार पर 'लाल सलाम'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed