सलमान खान के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 कई हफ्तों के लड़ाई झगड़े के बाद बाद खत्म हो रहा है। आज रविवार, 28 जनवरी को बिग बॉस 17 का फिनाले है। बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत माशेट्टी का नाम शामिल है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस साल बिग बॉस की ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा। फिनाले से पहले एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 17 Finale: ग्रैंड फिनाले में रोमांटिक होते नजर आए अंकिता-विक्की, कभी खुशी कभी गम गाने पर किया डांस
बिग बॉस 17 से सामने आए इस नए वीडियो में अंकिता लोखंडे लाल रंग की शिमर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की जैन काले रंग की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 17 से सामने आए इस नए वीडियो में अंकिता लोखंडे लाल रंग की शिमर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की जैन काले रंग की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में अंकिता-विक्की रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। शो में यह जोड़ी कभी खुशी कभी गम गाने पर थिरकती हुई दिखाई देगी और दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
Ankita Lokhande: अर्चना बन जीते दिल, बिग बॉस 17 में झगड़ों से बटोरीं सुर्खियां, जानें कौन हैं अंकिता लोखंडे?
वीडियो की शुरुआत में विक्की कहते हैं कि 'सोचा नहीं था कि अटूट बंधन की शक्ति भी कमजोरी बन जाएगी।' इसके बाद अंकिता कहती हुई दिखाई देती हैं, 'लेकिन हमने ये साबित कर दिया कि लोग चाहें जितनी भी उंगलियां हमपर उठाएं हम एक दूसरे के साथ खड़े होकर दुनिया की हर ताकत को कमजोर बना देंगे।' इसके बाद दोनों कभी खुशी कभी गम गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आते हैं।
हाल ही में, विक्की जैन ने बिग बॉस 17 से बाहर निकलने के बाद अपने घर पर कई पार्टियों की मेजबानी की। पार्टी की कई तस्वीरेंसोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें विक्की को ईशा मालवीय, आयशा खान, सना खान के साथ पोज देते हुए नजर आए। अंकिता लोखंडे को इसकी जानकारी शो में गेस्ट बनकर आए रोहित शेट्टी ने दी। शो से एक वीडियो क्लिप सामने आया, जिसमें रोहित शेट्टी ने बिग बॉस से पूछा कि क्या वह घर के एक नियम को तोड़ सकते हैं और फाइनलिस्टों को बाहरी दुनिया के बारे में कुछ जानकारी दे सकते हैं।
इसके बाद रोहित ने अंकिता से कहा, 'विक्की ने अभी 2 पार्टियां की हैं। एक पार्टी में सना, ईशा, आयशा और एक लड़की है पता नहीं चल रहा है।' इसके बाद अंकिता लोखंडे ने अविश्वास भरी नजरों से उनकी ओर देखा। रोहित ने आगे कहा, मैं कसम खा रहा हूं। मैं कलर्स की कसम खा रहा हूं, मैं खतरों के खिलाड़ी का होस्ट हूं। अपनी रोजी रोटी पर खड़ा हूं, झूठ नहीं बोल रहा हूं। 2 पार्टियां की हैं अभी तक और आज भी चल रही है, शायद घर पर ही है।' इसके बाद सब हंसने लगते हैं।
Bigg Boss 17: कौन हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट अरुण? पिता की मौत से हुए डिप्रेशन का शिकार, फिर ऐसे बने 'अचानक भयानक'