फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 19: किसी ने अपनों से तोड़ा रिश्ता, किसी की हुई पिटाई; BB19 के प्रतियोगियों से जुड़ी कंट्रोवर्सी

Fri, 12 Sep 2025 08:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 12 Sep 2025 08:00 AM IST
सार

इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ चर्चा में है। आए दिन इस शो में प्रतियोगियों के बीच झगड़े होते हैं, बहसबाजी होती है। इस शो में कुछ प्रतियोगी तो ऐसे हैं, जो शो में आने पहले भी कंंट्रोवर्सी से घिरे रहे हैं। जानिए, उन प्रतियोगियों और उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी के बारे में। 

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Tanya Mittal Kunika Pranit More And Amaal Mallik Controversy
बिग बॉस 19 के प्रतियोगी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इस वक्त ‘बिग बॉस 19’ में फिल्म, टीवी, सोशल मीडिया की दुनिया के चर्चित सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं। इन प्रतियोगियों में इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल, फिल्म एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, सिंगर अमाल मलिक और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी शामिल हैं। ये प्रतियोगी बिग बॉस के घर में आने से पहले ही विवादों, कंट्रोवर्सी के कारण चर्चा में रहे हैं।  

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Kunika Pranit More And Amaal Mallik Controversy
तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम@tanyamittalofficial

तान्या मित्तल
इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल का नाम तब चर्चा में आया जब उन्होंने दावा किया कि महाकुंभ में हुई दूसरी भगदड़ में उनके बॉडीगॉर्ड ने लोगों की जान बचाई। वह यूपी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए महाकुंभ में मौजूद थीं। महाकुंभ में एक भगदड़ हुई, जिसमें लगभग 30 लोगों की मरने की खबर मिली थी। ऐसे में तान्या ने दावा किया था कि एक और भगदड़ महाकुंभ में हुई, जिसमें उन्होंने अपने सामने लोगों को मरते हुए देखा। इस बात काे लेकर वह काफी ट्रोल हुईं, क्योंकि कई लोगों ने दूसरी भगदड़ की घटना को नकार दिया था। 

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Kunika Pranit More And Amaal Mallik Controversy
कुनिका - फोटो : इंस्टाग्राम@iam_kunickaasadanand
कुनिका सदानंद 
कुनिक सदानंद 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में साइड, नेगेटिव रोल के लिए जानी जाती हैं। लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण विवादों में रहीं। सिद्धार्थ कन्नन के पुराने पॉडकास्ट में कुनिका ने अपने और सिंगर कुमार शानू के रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। कुनिका का कहना था कि दोनों बिल्कुल पति-पत्नी के जैसे थे, उनका अफेयर काफी समय तक रहा, जबकि कुमार शानू पहले से शादी-शुदा थे। लेकिन बाद में कुनिका को कुछ ऐसी बातें पता चलीं, जिसके कारण उनका दिल टूट गया और उन्होंने कुमार शानू से ब्रेकअप कर लिया। इसी रिश्ते की चर्चा कुनिका ने बिग बॉस के घर में भी की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 19 Tanya Mittal Kunika Pranit More And Amaal Mallik Controversy
अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik
अमाल मलिक
सिंगर अमाल मलिक बॉलीवुड की एक म्यूजिक फैमिली से आते हैं, उनके पिता डब्बू मलिक और ताऊ अनु मलिक सिंगिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वहीं अमाल के भाई अरमान भी नामी सिंगर हैं। पिछले दिनों अमाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने परिवार से रिश्ता तोड़ लिया, इस सिंगर ने बताया कि वह डिप्रेशन में था। साथ ही अमाल मलिक ने अनु मलिक पर भी कई आरोप लगाए। सिंगर का कहना है कि अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक के करियर को आगे नहीं बढ़ने दिया। 
विज्ञापन
Bigg Boss 19 Tanya Mittal Kunika Pranit More And Amaal Mallik Controversy
सलमान खान और प्रणीत मोरे - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
प्रणीत मोरे
स्टैंडअप कॉमेडी प्रणीत मोरे ने सलमान खान पर कई कॉमेडी वीडियो बनाए, इस बात का जिक्र खुद भाईजान ने शो में किया है। लेकिन इस वजह से प्रणीत कंट्रोवर्सी का शिकार नहीं हुए। दरअसल, इसी साल उन्होंने फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से डेब्यू करने वाले एक्टर वीर पहाड़िया पर कॉमेडी की थी। जिससे कुछ फैंस नाराज हो गए और कुछ लोगों ने आकर प्रणीत मोरे को पीट दिया। बाद में वीर पहाड़िया ने इस बात की निंदा की थी। हाल ही में शो ‘बिग बॉस 19’ में भी प्रणीत मोरे का बसीर अली से झगड़ा हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed