बिग बॉस ओटीटी 3 शुक्रवार शाम को खत्म हुआ। इस शो में अभिनेत्री सना मकबूल ने रैपर नैजी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की । नैजी अपनी दोस्त सना को ट्रॉफी घर ले जाते देख खुश हैं। अब हाल ही में, नैजी ने बताया कि वह जीतने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सना मकबूल के लिए खुश थे। यही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वह सना मकबूल के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी करना चाहते हैं।
Naezy: नैजी ने फिर साधा जोया अख्तर पर निशाना, अपने जीवन पर बनी 'गली बॉय' को कहा काल्पनिक, बोले-सच्चाई नहीं थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ एक साक्षात्कार में शो में अपने सफर के बारे में बात करते हुए नैजी ने कहा, "मुझे जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद थी कि मैं सीजन जीतूंगा। मैंने गेम को अपने तरीके से खेला। यह मेरी रणनीति थी कि मैं शांत रहूं और अपनी गति से खेलूं। इसलिए, जो लोग सोचते हैं कि मैं इसके लायक नहीं था। वे गलत हैं। मेरा योगदान छोटा था, लेकिन अलग था। मुझे घर में काफी सम्मान मिला। यही वजह है कि मैं टॉप 2 में पहुंच गया।"
नैजी ने यह भी बताया कि कैसे जोया अख्तर की 'गली बॉय', जो उनके जीवन पर आधारित थी, उनके निजी जीवन के लिए एक परेशानी बन गई। नैजी ने कहा, "शुरू में मुझे बुरा नहीं लगा, लेकिन धीरे-धीरे, जब लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू किया और मेरी जीवन कहानी के बारे में गलतफहमियां पैदा हुईं तो यह मुझे परेशान करने लगा। उन्हें सच्चाई दिखानी चाहिए थी और इसे काल्पनिक नहीं बनाना चाहिए था, या फिर उन्हें मेरा नाम नहीं लेना चाहिए था। निर्देशक को लगा कि वह फिल्म को काल्पनिक बना सकती है, दर्शकों को लगा कि यह मेरी सच्ची कहानी है, इस सारे भ्रम में मैं बलि का बकरा बन गया।"
सना की जीत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि सना जीत गई है। मैंने उसका बहुत साथ दिया है। तब भी जब पूरा घर उसके खिलाफ था। हमने उस घर में दोस्ती की मिसाल कायम की थी। यह एक उपलब्धि है कि हम दोनों ने सभी को हराकर टॉप दो में जगह बनाई।"
नैजी ने आगे कहा, "मैंने इस अवसर का पूरा उपयोग किया है। लोग मुझे प्यार कर रहे हैं इसलिए मैं अब पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहता। मैं अब सीधे रास्ते पर चलना चाहता हूं और इस लोकप्रियता, प्यार को सफलता में बदलना चाहता हूं।"
John Abraham: 'वेदा' से पहले देखें जॉन अब्राहम की वो फिल्में, जिनमें दिखा अभिनेता का खतरनाक एक्शन अवतार