Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bigg Boss OTT Season 3 anil kapoor ready to host after karan johar salman khan says now everything will change
{"_id":"6671b63ef05d3a6c8200b967","slug":"bigg-boss-ott-season-3-anil-kapoor-ready-to-host-after-karan-johar-salman-khan-says-now-everything-will-change-2024-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT Season 3: करण जौहर और सलमान खान की विरासत संभालने को तैयार अनिल कपूर, बोले- अब सब बदल जाएगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT Season 3: करण जौहर और सलमान खान की विरासत संभालने को तैयार अनिल कपूर, बोले- अब सब बदल जाएगा
बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन रिलीज की पूरी तैयारी कर चुका है। जियो सिनेमा पर इसके प्रसारण में भी अब बस तीन दिन ही बचे हैं। इस कार्यक्रम में इस बार अभिनेता अनिल कपूर होस्ट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। और, इस सीजन में नया क्या होगा, ये बताने के लिए खुद अनिल कपूर यहां मुंबई में शो के लॉन्च समारोह में मीडिया के सवालों के जवाब अपने ही अंदाज में देते नजर आए।
2 of 4
बिग बॉस ओटीटी 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘टैगलाईन ‘अब सब बदलेगा’ के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 इस बार अपने प्रशंसकों के लिए कई इंटरैक्टिव फीचर्स लेकर आया है जैसे ऑडियन्स टेकओवर, जिसके तहत दर्शक घर में होने वाले फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं। इस अवसर पर अनिल कपूर ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि आपने बिग बॉस में सब कुछ देख लिया है, तो एक बार फिर से सोचिए। इस सीजन मैं आपके लिए सबसे बेहतरीन स्टॉप्स लेकर आ रहा हूं।
3 of 4
बिग बॉस ओटीटी 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनिल कपूर ने कहा, “बिग बॉस का यह सीजन अब तक का सबसे मसालेदार सीजन होगा। नए सीजन को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच मैं दर्शकों से यही कहूंगा कि वे बिग बॉस ओटीटी के बारे में जो भी सोचते हैं, सब भूल जाएं क्योंकि ‘अब सब बदलेगा’।’’ मंगलवार को मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में जादूगर चिराग जेठवानी ने अनिल कपूर के आने तक लोगों को बहलाने की पूरी कोशिश की। कार्यक्रम अपने तय समय से काफी देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बिग बॉस ओटीटी 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। उनके साथ बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि आना वाला सीजन कंटेस्टेन्ट्स और दर्शकों के लिए बहुत सारी नई चीजें ला रहा है, जो निश्चित रूप से सभी को हैरान करने वाली होंगी। इन नए प्रयोगों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को कार्यक्रम का हिस्सा बनाना है और उन्हें भी अपनी इच्छाओं को पूरी करने का मौका देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।