एंटरटेनमेंट से जुड़ा एक चमकता सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। आज एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन के निधन की खबर मिली। साथ ही टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से जुड़ा भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस शो में बिल गेट्स नजर आएंगे? इस खबर में कितनी सच्चाई है? इसके अलावा और कौन सी खबरें आज चर्चा में रहीं? पढ़िए।
स्मृति ईरानी के सीरियल में नजर आएंगे बिल गेट्स, एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन का निधन, पढ़िए आज की टॉप ट्रेंडिंग खबरें
Trending News: बुधवार को बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक कई खबरें चर्चा में रहीं। फटाफट अंदाज में पढ़िए आज की टॉप 5 ट्रेंडिंग न्यूज?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे बिल गेट्स
पहली बार बिल गेट्स किसी भारतीय टीवी शो में नजर आने वाले हैं। खबर है कि वह एकता कपूर के टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे। इसे लेकर शो का का हर कलाकार बेहद उत्साहित है। टीवी शो की मुख्य अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है। बिल गेट्स इससे पहले अमेरिकी शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में भी नजर आ चुके हैं।
सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का निधन
एक्टर असरानी के निधन के दुख से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। एक्टर-सिंगर ऋषभ शेट्टी नहीं रहे। बुधवार 22 अक्तूबर को दिल्ली में ऋषभ का निधन हो गया। कथित तौर पर उनका निधन हार्ट अटैक के बाद हुआ है। ऋषभ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते थे। उनके निधन से परिवार बुरी तरह से टूट चुका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; परिवार के साथ दिवाली मनाने आए थे दिल्ली
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने की सगाई
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने सगाई कर ली है। आज बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ पवित्रा की लव लाइफ एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है। इस सगाई से पहले कई सेलेब्स के साथ पवित्रा के प्यार के चर्चे रहे हैं। जिसमें एजाज खान का नाम भी शामिल रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: छह अफेयर, दो बार टूटी सगाई, अमेरिकी पार्टनर संग घर बसाने से पहले इन लोगों के साथ जुड़ा पवित्रा पुनिया का नाम
हाल ही में जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दे पर बात कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बातचीत के दौरान वह धार्मिक सहिष्णुता को लेकर भी बात करते हैं। इस दौरान वह हिंदुओं से ‘मुसलमानों की तरह न बनने’ का आग्रह करते हैं। इसी बात ने सोशल मीडिया पर कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस बात को लेकर एक ट्विटर यूजर्स ने पोस्ट साझा की, जिस पर लकी अली ने जावेद अख्तर पर तंज कस दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: जावेद अख्तर ने धर्म विशेष को लेकर दिया बयान, भड़क गए सिंगर लकी अली; जानिए क्या है पूरा मामला?