{"_id":"682794bd2f147710e50baa87","slug":"bollywod-actress-whos-fathers-in-army-preity-zinta-anushka-sharma-lara-dutta-priyanka-chopra-2025-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actress: ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी में रहे हैं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पिता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Actress: ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी में रहे हैं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पिता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 17 May 2025 09:53 AM IST
सार
Bollywood Actress Father in Army: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी और दूसरी काबिलियत से खूब नाम कमाया है। लेकिन इनका बैकग्राउंड आर्मी का रहा है।
हाल ही में भारत पाकिस्तान विवाद काफी सुर्खियों में रहा। कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। इस मुद्दे पर उन अभिनेत्रियों ने भी राय रखी जिनके पिता आर्मी में थे। ऐसे में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो आर्मी बैकग्राउंड से हैं। इन अभिनेत्रियों के पिता आर्मी में कई ओहदों पर रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 of 7
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@realpz
प्रीति जिंटा के पिता आर्मी में मेजर थे। प्रीति का कहना है कि फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने की उनकी क्षमता उनके पिता से मिली है। प्रीति के मुताबिक आर्मी बैकग्राउंड की वजह से उन्होंने चीजों को ठीक करना सीखा है। प्रीति ने बॉलीवुड को क्या कहना, मिशन कश्मीर, चोरी चोरी चुपके चुपके, दिल चाहता है जैसी फिल्में दी हैं।
3 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आर्मी अफसर की बेटी हैं। उनके पिता आर्मी में कर्नल रहे हैं। वह काफी अनुशासन वाली लड़की हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड को रब ने बना दी जोड़ी, पीके, सुल्तान और जब तक है जान जैसी फिल्में दी हैं।
सुष्मिता सेन का पालन पोषण केंट एरिया में हुआ है। उनके पिता विंग कमांडर थे। सुष्मिता अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उन्होंने बॉलीवुड को दस्तक, सिर्फ तुम, हिंदुस्तान की कसम, फिजा, नायक और मैं हूं ना जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।