फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Rampal: अर्जुन ने कहा- हम लड़के होते हैं थोड़े बेवकूफ, लड़कियों की तुलना में धीरे-धीरे आती है परिपक्वता

Mon, 09 Sep 2024 11:35 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 09 Sep 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Arjun Rampal who got married at the age of 24 feels that men mature slower than women do
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

अर्जुन रामपाल हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से लगातार दर्शकों का दिल जीता है। अभिनय के अलावा अर्जुन अपने शानदार लुक की वजह से भी काफी पसंद किए जाते हैं। वह आखिरी बार इस साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'क्रैक' में नजर आए थे। अभिनेता से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कम उम्र में शादी करने को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंन कहा कि लड़के, लड़कियों की तुलना में नादान और भावनात्मक रुप से कम परिपक्व होते हैं। 

Bollywood actor Arjun Rampal who got married at the age of 24 feels that men mature slower than women do
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

अभिनेता का यह वीडियो रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट का एक अंश है, जिसमें वह पुरुषों की परिपक्वता में उम्र कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इस पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने कहा, "मैंने 24 साल की उम्र में शादी कर ली थी। मुझे लगता है कि यह बहुत जल्दी थी, जब आप बहुत छोटे होते हैं, तो आपको पहले परिपक्व होना पड़ता है। लड़के निश्चित रूप से महिलाओं की तुलना में काफी धीमी गति से परिपक्व होते हैं। यह बात साबित की जा चुकी हैं, हम थोड़े बेवकूफ होते हैं।"

Bollywood actor Arjun Rampal who got married at the age of 24 feels that men mature slower than women do
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

इस बातचीत में अर्जुन रामपाल ने आगे कहा, "मैं उन लड़कों को भी जानता हू, जो बचपन से किसी के साथ थे और उन्होंने कभी एक-दूसरे को धोखा नहीं दिया। यह अपने आप में काफी  अभूतपूर्व है, ऐसी चीजें भी होती हैं, लेकिन मैं उन्हें चमत्कार कहता हूं। एक वक्त के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप वास्तव में कब इस चीज के लिए तैयार हैं, जिसका मतलब है कि शायद किसी ऐसे व्यक्ति को बलिदान देना होगा, जो आपको लगता है कि आपके लिए सही है या वो व्यक्ति, जो आपके साथ इंतजार कर रहा था।
Javed Akhtar: माधुरी-श्रीदेवी को अपने पूरे करियर में कोई अच्छी भूमिका मिली? जावेद अख्तर ने क्यों पूछा यह सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Arjun Rampal who got married at the age of 24 feels that men mature slower than women do
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

बात करें अर्जुन रामपाल के वर्क फ्रंट की, तो वह इस साल रिलीज हुई फिल्म 'क्रैक' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के साथ नजर आए थे। इस एक्शन ड्रामा में उन्होंने जबर्दस्त एक्शन किया था। इसके अलावा वह ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर की आगामी फिल्म में भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में भी काम कर रहे है, जिसमें वह महार रेजिमेंट के एक भारतीय सैनिक सिद्धनक महार इनामदार की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।
अक्षय कुमार की फिल्म में भी काम कर चुकी हैं हुनर हाली

विज्ञापन
Bollywood actor Arjun Rampal who got married at the age of 24 feels that men mature slower than women do
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

उन्होंने हाल में ही निर्देशक आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह मेकअप कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान काली टी-शर्ट, पैंट और चश्मा पहना हुआ है। अर्जुन रामपाल के साथ इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं।


लीला चिटनिस ने अपने चार बच्चों के भरण-पोषण के लिए शुरू किया था अभिनय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed