Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Devara update Junior NTR fight with villain Saif Ali Khan to be one of the highlights by Koratala Siva Janhvi
{"_id":"66de8c09f3528b37cf0d7a01","slug":"devara-update-junior-ntr-fight-with-villain-saif-ali-khan-to-be-one-of-the-highlights-by-koratala-siva-janhvi-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara: 'देवरा' में होगा जबर्दस्त एक्शन, जूनियर एनटीआर-सैफ अली खान की इस लड़ाई को सालों भुला नहीं पाएंगे दर्शक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara: 'देवरा' में होगा जबर्दस्त एक्शन, जूनियर एनटीआर-सैफ अली खान की इस लड़ाई को सालों भुला नहीं पाएंगे दर्शक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:32 AM IST
सार
निर्देशक कोराताला शिवा की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'देवरा पार्ट 1' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है कि इसमें सैफ और जूनियर एनटीआर के बीच घमासान लड़ाई दिखाई जाएगी, जिसे प्रशंसक कभी भूला नहीं पाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक कोराताला शिवा की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'देवरा पार्ट 1' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है कि इसमें सैफ और जूनियर एनटीआर के बीच घमासान लड़ाई दिखाई जाएगी, जिसे प्रशंसक कभी भूला नहीं पाएंगे।
2 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
'देवरा' में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ पहली बार जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म में भरपूर रोमांस के साथ धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिलेगा। जूनियर एनटीआर और जान्हवी दोनों ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का जबर्दस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है।
3 of 5
देवरा
- फोटो : एक्स - DevaraMovie
कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित और जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अभिनीत 'देवरा: पार्ट 1' को लेकर जो जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा। 'आरआरआर' फेम जूनियर एनटीआर और जान्हवी को एक साथ देवरा में देखने के लिए प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देवरा के कई पोस्टर के अलावा फिल्म के कई रोमांटिक सॉन्ग भी रिलीज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jr NTR इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में जान्हवी और NTR के अलावा सैफ अली खान, राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे कई कलाकार अहम किरकार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
देवरा
- फोटो : एक्स -devaramovie
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में सैफ अली खान मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और एनटीआर के साथ उनकी लड़ाई फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होगी। फिल्म के आखिर में सैफ और एनटीआर के बीच होने वाली घमासान लड़ाई प्रशंसकों के लिए ना भूलने वाला दृश्य होगी। जानकारी के मुताबिक इस फाइट सीन के दौरान एनटीआर शर्टलेस हो जाएंगे। अनिरुद्ध ने संगीत तैयार किया है और अब सभी की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं।
Shilpa Shetty Raj Kundra: शिल्पा ने मनाया पति का जन्मदिन, लिखा खास नोट, राज कुंद्रा ने किया जबर्दस्त भांगड़ा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।