फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan Movies: वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्में-सीरीज, देखने को मिलेगा भरपूर रोमांस-थ्रिलर-कॉमेडी-एक्शन

Thu, 08 Aug 2024 04:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 08 Aug 2024 04:38 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की कई आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्में और सीरीज इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होने वाली हैं। जिनमें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, सिटाडेल: हनी बनी, बेबी जॉन और भेड़िया 2 जैसी कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Movies and Web Series Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari citadel honey bunny
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की कई आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्में और सीरीज इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होने वाली हैं। जिनमें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, सिटाडेल: हनी बनी, बेबी जॉन और भेड़िया 2 जैसी कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज शामिल हैं। 

Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Movies and Web Series Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari citadel honey bunny
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
निर्देशक शशांक खेतान की आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शुटिंग मई में शुरू हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। हालांकि जान्हवी और वरुण पहले भी एक साथ फिल्म 'बवाल' में काम कर चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब सराहा था। वहीं अब बात करें फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। बता दें फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया जा रहा है। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Movies and Web Series Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari citadel honey bunny
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सिटाडेल: हनी बनी
'सिटाडेल: हनी बनी' एक वेब सीरीज है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन साथ में नजर आएंगी। इस फिल्म में आपको धमाकेदार एक्शन के साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। बता दें राज और डीके द्वारा निर्देशित स्पाई सीरीज में वरुण धवन ने बनी और सामंथा ने हनी की भूमिका निभाई है। 'सिटाडेल: हनी बनी' रूसो ब्रदर्स की 'सिटाडेल' का हिंदी संस्करण है। इसके इंग्लिश संस्करण में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें यह वेब सीरीज 7 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Movies and Web Series Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari citadel honey bunny
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन
'बेबी जॉन' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कलीज ने किया है और इसका निर्माण एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियो, सिने 1 स्टूडियो और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस के तहत किया है। इसमें वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ, वामिका गब्बी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह साल 2016 में आई एटली की तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Bollywood Actor Varun Dhawan Upcoming Movies and Web Series Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari citadel honey bunny
भेड़िया 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
भेड़िया 2
'भेड़िया 2' एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी हॉरर ड्रामा फिल्म है, जो साल 2022 में आई फिल्म 'भेड़िया' का सीक्वल है। फिल्म में एक बार फिर से वरुण धवन नजर आएंगी। बाकी स्टारकास्ट को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछली फिल्म में कृति सेनन मुख्य भूमिका में थीं। इसलिए प्रशंसकों फिल्म 'भेड़िया 2' में भी कृति और वरुण की दमदार जोड़ी को देखना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक करेंगे वहीं दिनेश विजन इस फिल्म के निर्माता होंगें। 
11 Years Chennai Express: दीपिका पादुकोण का कॉप यूनिवर्स में दिखेगा जलवा, 'मीनम्मा' से लेकर 'शक्ति शेट्टी'...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed