Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Actors Passed Away Due to Serious Illnesses Manoj Kumar Irrfan Khan Rishi Kapoor Rajesh Khanna
{"_id":"67f0adcee4298d5c1602e37d","slug":"bollywood-actors-passed-away-due-to-serious-illnesses-manoj-kumar-irrfan-khan-rishi-kapoor-rajesh-khanna-2025-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actors: मनोज कुमार से इरफान खान तक, गंभीर बीमारियों के चलते दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Actors: मनोज कुमार से इरफान खान तक, गंभीर बीमारियों के चलते दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 05 Apr 2025 09:44 AM IST
सार
Bollywood Actors: बीते दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘भारत कुमार’ से मशहूर दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया। अभिनेता का निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ। आज जानेंगे उन दिग्गज कलाकारों के बारे में, जिनका निधन किसी गंभीर बीमारी के चलते हुआ।
विज्ञापन
1 of 6
इरफान खान और मनोज कुमार
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाई दुनिया में मनोज कुमार का जाना दुनिया को स्तब्ध कर गया। जीवन के अंतिम समय में अभिनेता लीवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित थे, जिस कारण गंभीर ह्रदयाघात से उनका निधन हो गया। आज जानेंग बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन दिग्गज कलाकारों के बारे में, जो अपने अंतिम समय में गंभीर बीमारी से पीड़ित थे फिर उनका निधन हो गया।
2 of 6
इरफान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @irrfan
इरफान खान
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय की जादूगरी के लिए जाने जाते थे इरफान खान। 54 की उम्र में अभिनेता अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। लंबे समय से अभिनेता न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे, फिर 29 अप्रैल 2020 को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।
ऋषि कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार अभिनेता ऋषि कपूर भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता साल 2018 से ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे। निधन से पहले 11 महीने तक अमेरिका में उनका इलाज चला था। फिर भारत लौटने के बाद 30 अप्रैल 2020 को अभिनेता का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार माने जाने वाला अभिनेता राजेश खन्ना की दीवानगी उनके फैंस में बहुत थी। अभिनेता ने अपने करियर में शानदार फिल्में कीं। अभिनेता अपने जीवन के अंतिम दौर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। अभिनेता ने 18 जुलाई 2012 को 69 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
मीना कुमारी
बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन से विख्यात अभिनेत्री मीना कुमारी ने आखिरी फिल्म 'पाकीजा' की थी, जिसे बनाने में 16 साल लग गए थे और खूब नाम कमाया था। अभिनेत्री का 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था, इस खबर ने सबको चौंका दिया था। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री लीवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित थी, इसी कारण उनका निधन हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।