अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म में उनका खूंखार लुक लोगों में उत्साह बढ़ा रहा है। तो वहीं फिल्म में अपने लुक के लिए रणदीप हुड्डा ने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने वजन को बढ़ाने से लेकर अपनी आवाज पर भी काफी मेहनत की है। इसी का नतीजा है कि रणदीप हुड्डा का लुक सामने आते ही इसे लेकर लोगों में उत्साह काफी बढ़ गया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की हो और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया हो। इससे पहले खुद रणदीप हुड्डा से लेकर बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने अपने किरदार के लिए गजब का जज्बा दिखाया है और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जानते हैं कुछ ऐसे ही अभिनेता और उनके किरदारों के बारे में।
Body Transformation: इन अभिनेताओं का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक गए फैंस, किरदार में ढलने के लिए की हदें पार
Body Transformation: बॉलीवुड में कई अभिनेता ऐसे हैं जो अपने किरदार में ढलने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए वो किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। जानते हैं कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में जिन्होंने अपने किरदार के लिए किया गजब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणदीप हुड्डा (सरबजीत और वीर सावरकर)
जाट के रणतुंगा के किरदार से पहले भी रणदीप हुड्डा फिल्म ‘सरबजीत’ और ‘वीर सावरकर’ के अपने किरदार के लिए गजब का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कर चुके हैं। साल 2016 में आई फिल्म ‘सरबजीत’ में रणदीप हुड्डा ने पाकिस्तान में बंद एक भारतीय व्यकित का किरदार निभाया था, जो गलती से बॉर्डर पार करके पाकिस्तान चला जाता है और उसे वहां पकड़ लिया जाता है। जिसके बाद जासूस समझकर उसे जेल में डाल दिया जाता है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में दुबला दिखने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपना 18 किलो वजन कम किया था, वो भी एक महीने के अंदर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणदीप ने सिर्फ 28 दिनों में 18 किलो वजन कम किया था। इस दौरान उनकी डाइट से कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स बिल्कुल कम कर दिया गया था। वो सिर्फ प्रोटीन डाइट पर ध्यान देते थे। अपने गजब ट्रांसफॉर्मेशन से रणदीप ने सभी को हैरान कर दिया था। ये उनके करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है।
सरबजीत जैसा ही ट्रांसफॉर्मेशन रणदीप हुड्डा ने 2024 में आई फिल्म ‘वीर सावरकर’ में भी किया था। इस फिल्म में सावरकर के काला पानी की सजा के दौरान दुबले होने के दृश्य को अच्छे से दिखाने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपना काफी वजन कम किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 20-25 किलो तक वजन इस फिल्म के लिए कम किया था।
आमिर खान (दंगल)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपने किरदार को बिल्कुल परफेक्ट रखना चाहते हैं। आमिर अपने हर किरदार के लिए पूरी शिद्दत से मेहनत करते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में गजब ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इसी तरह साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के लिए तो आमिर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में पहले बुजुर्ग और मोटा दिखने के लिए उन्होंने 30 किलो से भी अधिक वजन बढ़ाया था और 97 किलो के आसपास हो गए थे। इसके लिए आमिर ने जंक फूड से लेकर स्वीट तक को अपनी डाइट में शामिल किया था। इसके बाद इसी फिल्म के दूसरे भाग के लिए जिसमें उन्हें खुद रेसलर दिखना था, उन्होंने अपने वजन को फिर से कम किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर ने सिर्फ 3 महीने में तकरीबन 37 किलो तक वजन कम किया था और 6 पैक एब्स बनाए थे। आमिर का ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया था।
राजकुमार राव (ट्रैप्ड और बोस)
राजकुमार राव को अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए और उसमें ढल जाने के लिए जाना जाता है। 2016 में आई फिल्म ‘ट्रैप्ड’ के लिए राजकुमार राव ने सिर्फ 22 दिनों में अपना 13 किलो तक वजन कम किया था। किरदार के भूखा-पैसा दिखने के लिए राजकुमार राव ने ये ट्रांसफॉर्मेशन किया था। इसके लिए वो पूरा-पूरा दिन सिर्फ एक गाजर और एक ग्लास ब्लैक कॉफी पीकर रहते थे।
इसके बाद राजकुमार राव ने फिल्म ‘बोस: डेड/अलाइव’ के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस के किरदार में ढलने के लिए 11 से 13 किलो तक वजन बढ़ाया था।
यह खबर भी पढ़ें: Hania Aamir: हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक, इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों पर लगे संगीन इल्जाम; हुईं ट्रोल
विक्की कौशल (छावा)
साल 2025 के पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ अपनी रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना राज कर रही है। इस ऐतिहासिक फिल्म के लिए अभिनेता विक्की कौशल ने काफी मेहनत की है। छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में ढलने के लिए विक्की कौशल ने अपना फिजिकल ट्रासफॉर्मेशन करने के साथ-साथ घुड़सवारी और तलवारबाजी जैसे कौशल भी सीखे हैं। इस किरदार के लिए विक्की कौशल ने अपने वजन को 25 किलो तक वजन बढ़ाया है। जिसके लिए उन्होंने अपने शरीर पर काफी काम किया। फिल्म के लिए उन्होंने अपने वजन को 100 किलो तक पहुंचाया है। विक्की की ये मेहनत रंग लाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
यह खबर भी पढ़ें: Illegal Betting Apps: दुग्गुबाती, देवरकोंडा सहित 25 सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर, सट्टेबाजी एप के प्रचार का आरोप