{"_id":"689dd037aabe06c9cc0e6eee","slug":"bollywood-actors-who-played-freedom-fighters-from-aamir-khan-as-mangal-pandey-to-vicky-kaushal-as-udham-2025-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actors As Freedom Fighters: आमिर खान से लेकर अजय देवगन तक, इन सितारों ने निभाया स्वतंत्रता सेनानियों का किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actors As Freedom Fighters: आमिर खान से लेकर अजय देवगन तक, इन सितारों ने निभाया स्वतंत्रता सेनानियों का किरदार
Fri, 15 Aug 2025 09:10 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 15 Aug 2025 09:10 AM IST
सार
Bollywood Actors as Freedom Fighters: कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार को निभाया है। आइए इन अभिनेताओं के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। हालांकि देश को यह आजादी बहुत कुर्बानियों से मिली है। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए बहुत संघर्ष किया है। बॉलीवुड ने इन स्वतंत्रता सेनानियों पर फिल्में बनाई हैं। आइए इन फिल्मों और उनके किरदार को निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में जानते हैं।
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान- मंगल पांडे
मंगल पांडे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। इनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मंगल पांडे: द राइजिंग' बनी। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान ने मंगल पांडे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए आमिर खान ने अपने बाल और मूछें बढ़ा ली थीं। फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाने के लिए आमिर खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला था।

परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल- सरदार वल्लभ भाई पटेल
सरदार वल्लभ भाई पटेल एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। साल 1993 में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सरदार' रिलीज हुई थी। इसमें परेश रावल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका निभाई थी। फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाने के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी।

गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
बेन किंग्सले- महात्मा गांधी
महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक अहम नेता थे। भारत को आजादी दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साल 1982 में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'गांधी' रिलीज हुई। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार बेन किंग्सले ने निभाया था। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभाने के लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
यह खबर भी पढ़ें: Shammi Kapoor: अभिनय के अलावा नई चीजों से था शम्मी कपूर को लगाव, भारत में आने से पहले इस्तेमाल की थी ये तकनीक

ममूटी
- फोटो : सोशल मीडिया
ममूटी- भीमराव आम्बेडकर
डॉ. भीमराव आम्बेडकर स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया था। साल 2000 में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर' बनी। फिल्म में ममूटी ने भीमराव आम्बेडकर का किरदार निभाया था। फिल्म में बेहतरीन रोल निभाने के लिए ममूटी को साल 1999 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।