बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना लिए आए दिन कई लोग मुंबई आते हैं और इसकी चकाचौंध में संघर्ष करते हुए अपना नाम कमाते हैं। बॉलीवुड में भारत के हर राज्य के लोगों ने अपने कदम जमाए हुए हैं। ठीक इसी तरह बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां भी ऐसी हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उन्होंने अपने काम और अभिनय से बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड तक में भी अपना जलवा बिखेरा है। आज चलिए हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखती हैं और उनका डंका आज पूरी दुनिया में बजता है।
Actress: बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं बिहार की ये अभिनेत्रियां, हुनर के दम पर दुनियाभर में बजा अभिनय का डंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू चंद्रा
बिहार की राजधानी पटना में जन्मीं नीतू चंद्रा ने अपने कॉलेज के दिनों से ही पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उसके बाद वे कई जानी-मानी कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आईं। नीतू चंद्रा 'गरम मसाला', 'वन टू का फोर', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'रण', 'नो प्रोब्लम', 'अपार्टमेंट', 'ओए लकी, लकी ओए' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दीं और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखंड में है।
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा ने अपने दमदार अभिनय, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया, बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था। संदली का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। पहली फिल्म 'तुम बिन' से संदली जितनी हिट हुईं, लेकिन उसके बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। संदली सिन्हा अब पति के साथ करोड़ों का बिजनेस संभाल रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। सोनाक्षी का ताल्लुक भी बिहार से है। सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी के पिता का जन्म बिहार के पटना में हुआ था।