Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Actress Deepika Padukone Upcoming Movies Singham Again Kalki 2898 AD 2 The Intern Pathaan 2
{"_id":"66cb718eddeb0f0db502e0fb","slug":"bollywood-actress-deepika-padukone-upcoming-movies-singham-again-kalki-2898-ad-2-the-intern-pathaan-2-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी, 'ब्रह्मास्त्र 2' में अमृता के किरदार में लौटेंगीं दीपिका","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी, 'ब्रह्मास्त्र 2' में अमृता के किरदार में लौटेंगीं दीपिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:34 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने के बाद दीपिका जल्द ही काम पर लौटेंगी क्योंकि उनके बगैर कई फिल्में अधूरी हैं, जिनमें शामिल 'कल्कि 2898 एडी 2' और 'ब्रम्हास्त्र 2' जैसी कई आगामी फिल्में शामिल हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने के बाद दीपिका जल्द ही काम पर लौटेंगी क्योंकि उनके बगैर कई फिल्में अधूरी हैं, जिनमें शामिल 'कल्कि 2898 एडी 2' और 'ब्रम्हास्त्र 2' जैसी कई आगामी फिल्में शामिल हैं।
सबसे पहले बार करें निर्देशक रेहित शेट्टी की आगामी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' की तो इसकी शूटिंग दीपिका ने छुट्टियों पर जाने से पहले पूरी कर ली थी। 'सिंघम अगेन' में दीपिका शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी, जो एक पुलिसवाली के रोल में गुड्डों को सबक सिखाती नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। अर्जुन और दीपिका के अलावा फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कल्कि 2898 एडी' की आपार सफलता के बाद इसका सीक्वल भी जल्द आएगा। 'कल्कि 2898 एडी 2' को लेकर कई जानकारी सामने आती रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार. फिल्म के सीक्वल में प्रभास और दीपिका पादुकोण का रोल बेहद अहम होगा। हालांकि, फिल्म को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'द इंटर्न' में दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। तो वहीं 'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका, अमृता के किरदार में वापसी करेंगी। अगर ऐसा होता है तो इस फिल्म के सीक्वल में दीपिका अभिनेता रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।