{"_id":"6725e087b5578c5f490af300","slug":"bollywood-actress-dia-mirza-talk-about-the-reasons-behind-her-short-journey-in-bollywood-movies-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diya Mirza: अभिनेत्री दीया मिर्जा का छलका दर्द, बताया किस वजह से नहीं कर सकीं ज्यादा फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diya Mirza: अभिनेत्री दीया मिर्जा का छलका दर्द, बताया किस वजह से नहीं कर सकीं ज्यादा फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:49 PM IST
सार
Diya Mirza: अभिनेत्री दीया मिर्जा ने हाल में ही कहा है कि उन्हें उनकी क्षमताओं के मुताबिक काम करने का मौका नहीं मिल सका है। निर्देशकों ने उनके ऊपर बहुत ग्लैमरस होने का ठप्पा लगा दिया, जिसकी वजह से उन्हें की अलग तरह की भूमिकाएं नहीं मिल सकीं।
दीया मिर्जा हिंदी फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अच्छी फिल्में की हैं, जिसकी वजह से उन्होंने काफी लोकप्रिता भी हासिल की है। हालांकि, फिल्मी दुनिया में उनका करियर बहुत लंबा और चर्चित नहीं हो सका। अभिनेत्री के मुताबिक इसके पीछे कि जो वजह है, वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिनेत्री ने कहा कि उनके ऊपर बहुत ज्यादा ग्लैमरस होने का ठप्पा लग गया, जिसकी वजह से उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं नहीं मिलीं।
साल 2001 में किया था डेब्यू
दीया ने साल 2001 में हिंदी फिल्म रहना है तेरे दिल में किया था, जिससे उन्होंने अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म तमिल हिट मिन्नाले की रीमेक थी। इस फिल्म में उनके साथ आर. माधवन और रीमा सेन भी नजर आए थे। माधवन और दीया के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को काफी ज्यादा आकर्षित किया था। इस वजह से फिल्म काफी सफल भी हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद से उनके ऊपर ग्लैमरस का ठप्पा लग गया। इसके बाद उन्हें अलग तरह की भूमिकाएं मिलनी कम हो गईं।
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial a
निर्देशकों ने मुझे लेकर बनाई एक खास राय- दीया मिर्जा
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निराशा व्यक्त करते हुए अभिनेत्र ने कहा, "चूंकि निर्देशकों ने मुझे एक मुख्यधारा की अभिनेत्री के रूप में देखा, इसलिए मुझे एक अच्छी कहानी वाली फिल्म में अभिनय करने का मौका नहीं मिला, जो मैं चाहती थी। मैं अपने दिखने के तरीके के कारण कुछ फिल्मों से खारिज कर दी जाती थी।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि अपने समर्पण और कौशल के बावजूद, निर्देशकों की इस धारणा की वजह से वह अपनी इच्छित फिल्मों में काम नहीं कर सकीं और अपनी क्षमता को पूरी तरह से साबित नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
निजी जीवन में देखीं कई तरह की जटिलताएं
बता दें कि दीया का जन्म एक जर्मन पिता और एक बंगाली मां से हुआ था। इस वजह से उनकी पहचान में सांस्कृतिक प्रभावों का मिश्रण भी जुड़ गया। उनके शुरुआती पारिवारिक जीवन में कई तरह की जटिलताएं थीं, क्योंकि जब वह छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने हैदराबादी मुस्लिम अहमद मिर्जा से शादी कर ली, जिनका अंतिम नाम दीया ने अपना लिया।
Meenakshi Seshadri: 'उन्होंने मुझे छोड़ दिया, नहीं किया काम', जब इस निर्देशक के साथ विवाद मीनाक्षी को पड़ा भारी
विज्ञापन
5 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
2000 में बनी थीं मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल
बताते चलें कि अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाने वालीं दीया ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता था। इसके बाद वह फिल्मों की दुनिया में सक्रिय हो गईं। उन्होंने रहना है तेरे दिल में से हिंदी फिल्मों में शुरुआत करने के बाद कई अन्य फिल्मों में काम किया। इनमें दस, तुमसा नहीं देखा, लगे रहो मुन्ना भाई, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड और संजू जैसी फिल्में शामिल हैं।
Matka: चिरंजीवी ने रिलीज किया 'मटका' का ट्रेलर, रिंगमास्टर बने वरुण तेज का फिल्म में दिखा दमदार अंदाज
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।