फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: शाहरुख को लेकर कृति का बयान, 'वह उन लोगों में से हैं, जिनके आप फैन हैं, लेकिन जब उनसे मिलते हो..'

Sat, 24 Aug 2024 08:52 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 24 Aug 2024 08:52 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Kriti Sanon has opened up about how she loves King actor Shah Rukh Khan
शाहरुख खान- कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @skritisanon/iamsrk

शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के एक ऐसे नाम हैं, जिनके बिना हिंदी सिनेमा की कल्पना नहीं की जा सकती। वह न सिर्फ देश में, बल्कि विदेश में काफी ज्यादा मशहूर हैं। विदेश में कई जगहों पर बॉलीवुड को शाहरुख खान की वजह से पहचाना जाता है। शाहरुख बिना किसी संदेह के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर एक आम आदमी तक उनके फैंस की लंबी कतार है। हाल में ही अभिनेत्री कृति सेनन ने भी उन्हें लेकर बात की है और उनकी तारीफ की है। 

Bollywood actress Kriti Sanon has opened up about how she loves King actor Shah Rukh Khan
कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

हाल में ही कृति,निखिल कामथ, रैपर बादशाह और क्रिकेटर केएल राहुल साथ में बातचीत करते नजर आए। यहां वह अभिनेता को लेकर अपने दिल में बसे सम्मान को झलकने से रोक नहीं पाईं। फिल्म 'दिलवाले' में उनके साथ काम कर चुकीं कृति सेनन ने अभिनेता की काफी तारीफ की है। ये बातचीत शुरू हुई, जब रैपर बादशाह को उनके मंच वाले नाम के पीछे की प्रेरणा के बारे में पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा, "मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।" 

Bollywood actress Kriti Sanon has opened up about how she loves King actor Shah Rukh Khan
कृति सैनन - फोटो : सोशल मीडिया

बादशाह के जवाब पर निखिल ने भी कहा कि उन्हें शाहरुख खान बहुत पसंद हैं। इस क्रम में कृति ने भी शाहरुख के प्रति अपना सम्मान जताते हुए कहा कि उन्हें भी शाहरुख बहुत पसंद हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा, वह उन कुछ लोगों में से एक हैं, जिनके आप फैन हैं और फिर आप उनसे मिलते हैं, तो और बड़े फैन बन जाते हैं।" फिल्मी दुनिया में अंदरूनी और बाहरी पर काफी बहस होती है, जिसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "शाहरुख खान पूरी तरह से इंडस्ट्री के बाहर से आए व्यक्ति हैं और अंदरूनी-बाहरी बहस का सबसे अच्छा उदाहरण हैं, जो हम करते रहते हैं। यह आखिरकार एक मुद्दा बना हुआ है।"
Taapsee Pannu: अपने बारे में अच्छा बोलने के लिए लोगों को पैसे देते हैं शाहरुख खान? तापसी को दिया था ये सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Kriti Sanon has opened up about how she loves King actor Shah Rukh Khan
कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

शाहरुख खान के साथ अपने संबंधों को लेकर निखिल कामथ ने कहा कि जब भी वह मुंबई में होते हैं, तो वह शाहरुख खान के घर पर एक रात जरूर बिताते हैं। कामथ ने बताया, "हम दोनों बैठ कर चार से पांच घंटे बातें करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख, जिस तरह की सलाह देते हैं, वह अविश्वसनीय है। वह अभिनेता के पास सिर्फ उनके ज्ञान के लिए जाते हैं। इस पर कृति ने सेनन ने भी हामी भरते हुए कहा कि वह वाकई काफी बुद्धिमान हैं। गौरतलब है कि शाहरुख और कृति अब तक एक दूसरे के अपोजिट नजर नहीं आए हैं। उन्होंने साल 2015 की फिल्म 'दिलवाले' में साथ काम किया था, लेकिन इसमें उन दोनों की जोड़ी काजोल और वरुण धवन के साथ थी।  
SSMB 29: 'एसएसएमबी 29' के शीर्षक से उठा पर्दा? महेश बाबू-राजामौली की फिल्म के नाम पर टीम ने दिया मजेदार अपडेट

विज्ञापन
Bollywood actress Kriti Sanon has opened up about how she loves King actor Shah Rukh Khan
कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisa

बात करें कृति के वर्क फ्रंट की, तो इस साल की शुरूआत में वो करीना कपूर खान और तब्बू के साथ 'क्रू' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में भी दिखी थीं। अब वह अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म का वह निर्माण भी कर रही हैं। वहीं, शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर व्यस्त हैं, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। 
Box Office Collection: दर्शकों पर छाया 'स्त्री 2' का खुमार, 'खेल खेल में' का नहीं चला जादू, जानें वेदा का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed