Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Dunki Actress Taapsee Pannu Said Shah Rukh Khan Suggested her to Paying People to Speak Well of Her
{"_id":"66c95037d8ac8db1ca00a8cb","slug":"dunki-actress-taapsee-pannu-said-shah-rukh-khan-suggested-her-to-paying-people-to-speak-well-of-her-2024-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu: अपने बारे में अच्छा बोलने के लिए लोगों को पैसे देते हैं शाहरुख खान? तापसी को दिया था ये सुझाव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taapsee Pannu: अपने बारे में अच्छा बोलने के लिए लोगों को पैसे देते हैं शाहरुख खान? तापसी को दिया था ये सुझाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:45 AM IST
सार
तापसी पन्नू ने एक बातचीत में अपने डंकी को-स्टार शाहरुख खान के बारे में बात की और कहा, 'मैं दूसरे दिन बता रही थी कि मैं वास्तव में लोगों को मेरे बारे में अच्छी बातें करने या केवल अच्छी चीजें लिखने के लिए खरीदने में विश्वास नहीं करती।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और तापसी पन्नू बीते साल फिल्म डंकी में साथ में दिखाई दिए थे। हाल ही तापसी ने शाहरुख की तारीफ करते हुए एक किस्सा साझा किया। उन्होंने खुलासा किया कि शाहरुख ने एक बार उन्हें लोगों को उनके बारे में अच्छी बातें कहने के लिए पैसे देने के विचार को अपनाने के लिए राजी किया था। वह शुरू में इसके खिलाफ थीं। मगर जब उन्होंने उन्होंने बिलबोर्ड के रूप में सोचने के लिए कहा। तो तापसी का मन बदल गया।
2 of 5
शाहरुख खान और तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू ने एक बातचीत में अपने डंकी को-स्टार शाहरुख खान के बारे में बात की और कहा, 'मैं दूसरे दिन बता रही थी कि मैं वास्तव में लोगों को मेरे बारे में अच्छी बातें करने या केवल अच्छी चीजें लिखने के लिए खरीदने में विश्वास नहीं करती। मुझे याद है कि मैंने उनसे इस बारे में बात की थी और उन्होंने कहा था कि बिलबोर्ड हैं, है ना? और आप अपने विज्ञापनों के लिए, अपने प्रदर्शन के लिए बिलबोर्ड के लिए भुगतान करते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'आप जब इसे दर्शकों को दिखाना चाहते हैं? इसलिए जो लोग आपके लिए अच्छा कहने के लिए भुगतान करना चाहते हैं। उनके साथ बिलबोर्ड की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्हें मार्केटिंग टूल के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।' तापसी ने बताया कि शाहरुख के तर्क ने उन्हें अपने रुख पर पुनर्विचार करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
अभिनेत्री ने कहा कि वह मानती थी कि प्रचार ऑर्गेनिक तरीके से होना चाहिए और लोगों को उनके बारे में अच्छी बातें कहने के लिए पैसे देने के खिलाफ थीं। मगर शाहरुख खान के तर्क ने उनके दृष्टिकोण को तुरंत बदल दिया, जो उन्हें बेहद ही प्रभावशाली लगा।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी पन्नू ने कहा, 'एक ऐसे व्यक्ति के लिए जो कभी लोगों को खरीदने में विश्वास नहीं करता। मैं सोचती थी कि जो भी प्रचार होता है वह ऑर्गेनिक होना चाहिए। मैं लोगों को मेरे बारे में अच्छा कहने के लिए पैसे नहीं दे सकती। फिर मैंने सोचना शुरू कर दिया कि वे बिलबोर्ड हैं। उन्होंने वास्तव में अपने तर्क से इतनी जल्दी मेरा दृष्टिकोण बदल दिया, जो केवल एक बेहद बुद्धिमान व्यक्ति ही कर सकता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।