फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: फिल्मों में खलनायिका बन दहशत पैदा कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, नकारात्मक किरदार से भी जीता दिल

Mon, 22 Jul 2024 08:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 22 Jul 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress played negative villain role in films Priyanka Chopra Katrina kaif Kajol tabu
कैटरीना कैफ, तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम: @katrinakaif, @tabutiful

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को आपने फिल्म में हीरो के साथ रोमांटिक किरदार निभाते हुए देखा होगा। अक्सर अभिनेत्रियां फिल्मों में लीड रोल निभाती हुई नजर आती हैं। वहीं कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने किरदारों के साथ प्रयोग करती हैं और अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने फिल्मों में लीड रोल के साथ विलेन का किरदार भी निभाया है। इन अभिनेत्रियों के विलेन के किरदार को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

Bollywood Actress played negative villain role in films Priyanka Chopra Katrina kaif Kajol tabu
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम: @tabutibul

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तब्बू का है। तब्बू ने सभी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। तब्बू ने कई रोमांटिक फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया है। वहीं तब्बू कुछ फिल्मों में विलेन की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। तब्बू ने आयुष्मान खुराना स्टारर 'अंधाधुन' में लेडी विलेन का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2018 रिलीज हुई थी। इसके साथ ही, तब्बू 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मकबूल' और 2014 में आई फिल्म 'हैदर' में भी लेडी विलेन के रूप में नजर आई थीं।

Bollywood Actress played negative villain role in films Priyanka Chopra Katrina kaif Kajol tabu
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

इस लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में लीड एक्ट्रेस के रूप में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'एतराज' में नेगेटिव किरदार निभा चुकी हैं। अक्षय कुमार, करीना कपूर स्टारर 'एतराज' में प्रियंका चोपड़ा के नेगेटिव किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एकमात्र ऐसी फिल्म थी, जिसके विलेन के किरदार से लोगों को प्यार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress played negative villain role in films Priyanka Chopra Katrina kaif Kajol tabu
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

कई फिल्मों में लीड रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाली करीना कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर भी लेडी विलेन के रूप में नजर आ चुकी हैं। करीना कपूर ने 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'फिदा' और 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान स्टारर 'एजेंट विनोद' में नेगेटिव भूमिका निभाई है। करीना कपूर को भी लेडी विलेन के रूप में लोगों ने पसंद किया।

विज्ञापन
Bollywood Actress played negative villain role in films Priyanka Chopra Katrina kaif Kajol tabu
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कैटरीना कैफ ने 2008 में आई फिल्म रेस में धोखेबाज महिला का किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म में लेडी विलेन के किरदार को निभा कर दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी थीं। 'रेस' फिल्म में कैटरीना कैफ के अलावा सैफ अली खान, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और जॉनी लीवर मुख्य भूमिका में नजर आए थे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed