फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress Police: दीपिका से लेकर तब्बू तक, ये अभिनेत्रियां फिल्मों में निभा चुकी हैं कड़क पुलिस ऑफिसर का रोल

Sun, 14 Apr 2024 05:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 14 Apr 2024 05:24 PM IST
सार

रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की झलक पुलिस ऑफिसर के रोल में सामने आ चुकी हैं। दीपिका से पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा चुकी हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Played the Role of Police in Movies Deepika Padukone Tabu Rani Mukherjee Priyanka Chopra
पुलिस ऑफिसर के किरदार में अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों पुलिस ऑफिस से जुड़ी कई तरह की फिल्में और वेब सीरीज बन रही हैं, जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों को इन अभिनेत्रयों का राउडी अंदाज बेहद आ रहा है। अभिनेताओं के अलावा कई अभिनेत्रियों ने भी पुलिस ऑफिसर का दमदार रोल निभाया है। चलिए जानते हैं किन-किन अभिनेत्रियों ने स्क्रीन पर पुलिस ऑफिस की भूमिका को बखूबी निभाया है। 
Bollywood Actress Played the Role of Police in Movies Deepika Padukone Tabu Rani Mukherjee Priyanka Chopra
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण
रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' से जुड़े स्टार्स की झलक इंस्टाग्राम पर कई बार साझा की जा चुकी है। इन सभी को अलग-अलग स्टाइल में दिखाया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। तो वहीं फिल्म में दीपिका, करीना कपूर और अजय देवगन अहम किरदार निभाएंए। हाल ही में फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थी, जिनमें फिल्म के कलाकारों की झलकियां साफ देखने को मिली। फिल्म 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण के लुक ने इंटरनेट पर जमकर धूम मचाई। फिल्म में वह पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी के किरदार में दिखेंगी। 
Bollywood Actress Played the Role of Police in Movies Deepika Padukone Tabu Rani Mukherjee Priyanka Chopra
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'दहाड़' में एक कड़क पुलिस ऑफिसर का रोल निभा चुकी हैं। इस फिल्म में उनका राउडी लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Played the Role of Police in Movies Deepika Padukone Tabu Rani Mukherjee Priyanka Chopra
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिस के किरदार से सभी का दिल जीत लिया। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई। प्रदीप सरकार के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में एक महिला किरदार को एक्शन से भरपूर सीन करते देख दर्शक भी हैरान रह गए थे। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक सशक्त पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Bollywood Actress Played the Role of Police in Movies Deepika Padukone Tabu Rani Mukherjee Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चर्चा में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा हर किरदार से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। प्रियंका ने भी फिल्मों में राउडी पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म 'डॉन' और 'जय गंगाजल' में पुलिस की वर्दी पहनकर दमखम दिखा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा। पुलिस ऑफिस के रोल में प्रियंका को खूब पसंद किया गया है।
Urfi Javed: 100 किलो के गाउन में उर्फी का अनोखा अंदाज, यूजर बोले- मेट गाला पर जाना था यह ड्रेस पहनकर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed