सनी लियोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 मई, 1981 को कनाडा में एक भारतीय सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से की थी। हालांकि, वो साल 2011 में ही चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में आकर भारत में अपनी पहचान बना चुकी थीं। सनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा था, लेकिन एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने के लिए उन्होंने अपना नाम सनी लियोनी रख लिया था। उनके तीन बच्चे- निशा, अशर और नूह है।
Sunny Leone: करोड़ों की मालकिन हैं सनी लियोनी, घर शानदार और गाड़ियां हैं चमकदार, जानिए कुल नेटवर्थ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 08:04 AM IST
सार
सनी लियोनी के पास लॉस एंजिल्स में 19 करोड़ रुपये का शानदार बंगला है। कोरोना महामारी के वक्त उन्होंने इसी घर में अपने परिवार के साथ समय बिताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन