Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Actress Who Worked in Hollywood Priyanka Chopra Aishwarya Rai Deepika Padukone Alia Bhatt
{"_id":"66674a328a2a49ca600ba30c","slug":"bollywood-actress-who-worked-in-hollywood-priyanka-chopra-aishwarya-rai-deepika-padukone-alia-bhatt-2024-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress Worked Hollywood: बॉलीवुड हसीनाओं ने हॉलीवुड फिल्मों में किया काम, स्टाइलिश अंदाज फैंस को भी आया पसंद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actress Worked Hollywood: बॉलीवुड हसीनाओं ने हॉलीवुड फिल्मों में किया काम, स्टाइलिश अंदाज फैंस को भी आया पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:22 AM IST
सार
बॉलीवुड की कई मशहूर हसीनाओं ने बॉलीवुड में बेहतरीन काम से लोगों का दिल जीता, साथ ही इन अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में काम करके विदेश में भी खूब नाम कमाया। इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की हॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन काम को उनके फैंस ने भी जमकर सराहा और उनका अंदाज भी दर्शकों को बेहद पसंद आया।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड हसीनाओं ने हॉलीवुड फिल्मों में किया काम
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की कई मशहूर हसीनाओं ने बॉलीवुड में बेहतरीन काम से लोगों का दिल जीता, साथ ही इन अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में काम करके विदेश में भी खूब नाम कमाया। इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की हॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन काम को उनके फैंस ने भी जमकर सराहा और उनका अंदाज भी दर्शकों को बेहद पसंद आया।
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा जोनास भारतीय हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड के बाद कई हॉलीवुड के बीच सफलतापूर्वक अपना करियर बनाया है। भारतीय फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करते हुए प्रियंका ने अमेरिकी ड्रामा श्रृंखला 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश के रूप में अपनी भूमिका के लिए खूब प्रसिद्धि हासिल की। हॉलीवुड में, अभिनेत्री ने 2017 की फिल्म 'बेवॉच' में काम किया था। बाद में क्लेयर डेन्स और जिम पार्सन्स के साथ 'ए किड लाइक जेक' में भी अभिनय किया है। 2019 की रोमांटिक कॉमेडी 'इजंट इट' रोमांटिक में सहायक भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रिचर्ड मैडेन के साथ रुसो ब्रदर्स की जासूसी थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' और सैम ह्यूगन के साथ रोमांटिक कॉमेडी 'लव अगेन' में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अब प्रियंका जल्द ही 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'द ब्लफ' फिल्म में नजर आने वाली हैं।
3 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय फिल्म उद्योग में एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री बन गईं। हॉलीवुड फिल्म 'ब्राइड एंड प्रिज्युडिस' में अभिनय करने के बाद, ऐश्वर्या ने पॉल मायेडा बर्गेस की 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज', जग मुंद्रा की ड्रामा 'प्रोवोक्ड', डग लेफ्लर की महाकाव्य 'द लास्ट लीजन' और 'द पिंक पैंथर 2' में भूमिकाओं के साथ अपनी बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया।
दीपिका पादुकोण ने 2008 में भारतीय सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' से हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी शानदार पारी की शुरुआत की थी। 17 साल के प्रभावशाली करियर के साथ, वह भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2017 में दीपिका ने विन डीजल की 'एक्सएक्सएक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में अहम भूमिका निभाई थी। डीजे कारुसो द्वारा निर्देशित 'एक्सएक्सएक्स' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त में डॉनी येन , रूबी रोज, टोनी जा, नीना डोबरेव, टोनी कोलेट और सैमुअल एल जैक्सन जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था।
विज्ञापन
5 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
महज कुछ ही सालों में आलिया भट्ट भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुकी हैं। आलिया ने अपनी अदाकारी के दमपर सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने हाईवे (2014), उड़ता पंजाब (2016), डियर जिंदगी (2016), गली बॉय (2019), डार्लिंग्स (2022) और गंगूबाई काठियावाड़ी (2022) जैसी फिल्मों में अपनी भावनात्मक भूमिकाओं के लिए पहचान हासिल की है। आलिया ने 2023 में नेटफ्लिक्स पर 'हार्ट ऑफ स्टोन' में हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ स्क्रीन साझा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।