डिजिटल दुनिया में आए दिन हैकर्स का आतंक देखने को मिलता रहता है। यूजर्स की एक छोटी सी लापरवाही हैकर्स को साइबर हमले की दावत दे सकती है और वे तुरंत यूजर के अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं। फिर चाहे वह बैंक अकाउंट हो या फिर सोशल मीडिया अकाउंट। यूजर को भनक भी नहीं लगती और हैकर अपना काम कर चुके होते हैं। आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी साइबर अपराधियों के जाल में फंस चुके हैं। नोरा फतेही, अमिताभ बच्चन, करण जौहर और शाहिद कपूर उन सितारों में शामिल है, जिनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साइबर हमला हो चुका है।
Bollywood Celebs: हैकिंग का शिकार हो चुके हैं ये सितारे, शाहिद पिता बने थे और अगले ही दिन अकाउंट हो गया था हैक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 06:32 PM IST
सार
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो चुका है। हैकर ने उनके हैंडल से लोगों को मैसेज तक भेज डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन