सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: सफल डेब्यू के बाद, अचानक इंडस्ट्री से गायब हुए ये सितारे; लिस्ट में कई स्टारकिड्स भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 22 Jul 2025 02:30 PM IST
सार

Bollywood Celebs Who Disappeared: बॉलीवुड में सिर्फ अच्छी शुरुआत मिलना ही काफी नहीं है। क्योंकि कई सितारे ऐसे भी हैं, जो अपने हिट डेब्यू के बावजूद इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए। जानिए लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Disappeared After a Successful Debut Imran Khan Asin Ayesha Takia Zayed Khan Amrita Rao
इमरान खान और अमृता राव - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स भी हुए हैं, जिन्हें शुरुआत में तो सफलता मिली, लेकिन उसके बाद वो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। इनमें कई ऐसे भी सितारे शामिल हैं, जिनकी पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। जानते हैं कुछ उन स्टार्स के बारे में जो अचानक इंडस्ट्री से गायब ही हो गए।

Trending Videos
Bollywood Celebs Who Disappeared After a Successful Debut Imran Khan Asin Ayesha Takia Zayed Khan Amrita Rao
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान
सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान ने साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को पसंद भी किया गया था। इसके बाद इमरान खान कई और फिल्मों में भी नजर आए जिनमें ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘मटरू की बिजली का मन डोला’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘गोरी तेरे प्यार में’ और ‘डैली वैली’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इमरान आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ में नजर आए थे। इसके बाद लगभग दस साल बीत चुके हैं, लेकिन इमरान खान इंडस्ट्री से गायब हैं। हालांकि, ऐसी चर्चाएं हैं कि वो ‘हैप्पी पटेल’ नाम की फिल्म में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Disappeared After a Successful Debut Imran Khan Asin Ayesha Takia Zayed Khan Amrita Rao
असिन - फोटो : सोशल मीडिया

असिन
आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री असिन बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काफी चर्चित रहीं। लेकिन शादी के बाद असिन अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। असिन की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इनमें अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। असिन की फिल्मों में ‘गजनी’, ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’, ‘बोल बच्चन’, ‘खिलाड़ी 786’ और ‘ऑल इज वेल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। असिन ने अपने करियर में आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ काम किया है।

Bollywood Celebs Who Disappeared After a Successful Debut Imran Khan Asin Ayesha Takia Zayed Khan Amrita Rao
आयशा टकिया - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा टकिया
2004 में आई ‘टार्जन द वंडर कार’ से अपनी शुरुआत करने वाली आयशा टकिया ने बॉलीवुड में कई फिल्में की। उन्होंने सलमान खान, शाहिद कपूर और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया। लेकिन आयशा टकिया शादी के बाद अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। आयशा टकिया की फिल्मोग्राफी में ‘टार्जन द वंडर कार’ के अलावा ‘दिल मांगे मोर’, ‘डोर’, ‘वांटेड’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘फुल एंड फाइनल’ और ‘पाठशाला’ जैसी फिल्में शामिल हैं। आयशा आखिरी बार 2011 में आई फिल्म ‘मोड़’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Disappeared After a Successful Debut Imran Khan Asin Ayesha Takia Zayed Khan Amrita Rao
अमृता राव - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता राव
साल 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ से रातों-रात नेशनल क्रश बन जाने वाली अमृता राव ने अपने करियर में कई फिल्में की। लेकिन फिर अमृता अचानक लाइमलाइट से दूर हो गईं। हालांकि, वो छह साल पहले आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘ठाकरे’ में नजर आई थीं। लेकिन फिलहाल अमृता एक लंबे वक्त से इंडस्ट्री से दूर हैं। अमृता ने अपने करियर में ‘इश्क विश्क’, ‘मस्ती’, ‘मैं हूं ना’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’, ‘शिखर’, ‘प्यारे मोहन’ और ‘शौर्य’ जैसी फिल्में दी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed