सब्सक्राइब करें

Saiyaara: 'सैयारा' ही नहीं, OTT पर मौजूद इन सीरीज में भी दिखी हदों को पार कर देने वाली मोहब्बत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 22 Jul 2025 01:42 PM IST
सार

Romantic Indian Web Series: ओटीटी पर मौजूद इन सीरीज में रोमांटिक कहानियां दिखाई गई हैं जो दिल को छू जाती हैं। आइए आपको इन्हीं सीरीज के बारे में बात करते हैं और साथ ही आप इन्हें कहां देख सकते हैं, ये भी बताते हैं।

विज्ञापन
not just saiyaara these modern love stories on indian ott platforms will fill your heart with love aadha ishq
इंडियन वेब सीरीज - फोटो : एक्स
18 जुलाई को रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म 'सैयारा' रोमांस और प्यार के मामले में यूथ को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर महज 4 दिनों में ही 100 करोड़ के पार कमाई कर ली है। लेकिन अगर आप अब तक इस फिल्म को नहीं देख पाए तो कोई बात नहीं। रोमांस, प्यार और इश्क से भरपूर वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं, जिनमें 'सैयारा' की ही तरह सेल्फलेस लव को दिखाया गया है। चलिए आपको बताते हैं ऐसी कुछ इंडियन बेव सीरीज के बारे में।
Trending Videos
not just saiyaara these modern love stories on indian ott platforms will fill your heart with love aadha ishq
आधा इश्क - फोटो : एक्स
आधा इश्क
2022 में रिलीज हुई सीरीज 'आधा इश्क' जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। रिने और साहिर की लव स्टोरी शुरुआत में सामान्य लगती है, लेकिन जब पता चलता है कि साहिर रिने की मां रोमा का पूर्व प्रेमी था, तो कहानी में भूचाल आ जाता है। करीब एक दशक बाद रोमा की जिंदगी में फिर से एंट्री ले चुका साहिर क्या चाहता है, यही रहस्य इस नौ एपिसोड की सीरीज को दिलचस्प बनाता है। आमना शरीफ, गौरव अरोड़ा और प्रतीभा रांटा वाली इस सीरीज में ड्रामा और थ्रिल का भी डोज मिलता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
not just saiyaara these modern love stories on indian ott platforms will fill your heart with love aadha ishq
द मैरिड वुमन - फोटो : एक्स
द मैरिड वुमन
1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बैकग्राउंड में बनी ‘द मैरिड वुमन’ दो औरतों के बीच की प्रेम कहानी है। आस्था, जो एक आदर्श गृहिणी है, जब पीपलिका नाम की एक आर्टिस्ट से मिलती है, तो दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन क्या वो समाज की बंदिशों को तोड़ पाएंगी? रिद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा ने अपने किरदारों को जिस संजीदगी से निभाया है, वो तारीफ के काबिल है। इस सीरीज को आप जी 5 पर देख सकते हैं।

 
not just saiyaara these modern love stories on indian ott platforms will fill your heart with love aadha ishq
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल - फोटो : एक्स
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3
सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की मुख्य भूमिकाओं वाली ये सीरीज एक इमोशनल रोलरकोस्टर है। अगस्त्य और रूही की प्रेम कहानी पर बार-बार ब्रेक लग जाता है, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे की तरफ खिंचे चले आते हैं। यह सीरीज दिखाती है कि सच्चा प्यार सिर्फ साथ होने से नहीं, बल्कि एक-दूसरे को बार-बार माफ करने और समझने से बनता है। इस सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। 




 
विज्ञापन
not just saiyaara these modern love stories on indian ott platforms will fill your heart with love aadha ishq
फॉरबिडन लव - फोटो : एक्स
फॉरबिडन लव
चार कहानियों वाली ये एंथोलॉजी सीरीज जिंदगी के उस हिस्से को दर्शाती है, जो आमतौर पर छुपा रहता है। बेवफाई, जलन, अपराध और आत्म-संशय से भरी इन कहानियों में दिखाया गया है कि प्यार कभी-कभी कितना मुश्किल और आत्मघाती हो सकता है। अली फजल, पत्रलेखा, अहाना कुमरा जैसे सितारों ने अपनी एक्टिंग से इन कहानियों में जान डालने की कोशिश की है। ये सीरीज साल 2020 में जी 5 पर स्ट्रीम हुई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed