Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Celebs Who Have Fought and Survived Breast Cancer Hina Khan Mahima Chaudhary Tahira Kashyap Mumtaz
{"_id":"66ec229700e99af0b8063ab0","slug":"bollywood-celebs-who-have-fought-and-survived-breast-cancer-hina-khan-mahima-chaudhary-tahira-kashyap-mumtaz-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Survived Breast Cancer: ये अभिनेत्रियां लड़ चुकी हैं ब्रेस्ट कैंसर से जंग, काम को फैंस करते हैं याद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs Survived Breast Cancer: ये अभिनेत्रियां लड़ चुकी हैं ब्रेस्ट कैंसर से जंग, काम को फैंस करते हैं याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:07 PM IST
सार
अभिनेत्री हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इन कठिन परिस्थितियों के बाद भी वह अक्सर शूट और रैंप वॉक पर नजर आती हैं। उनके साथ बॉलीवुड की कुछ खास अभिनेत्रियां भी हैं जिन्हें एक समय में ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेत्रियों ने लड़ी ब्रेस्ट कैंसर से जंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड और टीवी की अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती, रहन सहन, शो और निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिनके बारे में जानकर फैंस भावुक हो जाते हैं। अभिनेत्री हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हिना खान अकेली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्हें इस कठिन परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। उनके साथ बॉलीवुड की कुछ खास अभिनेत्रियां भी हैं जिन्हें एक समय में ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़नी पड़ी थी। आइए आपको बताते हैं उन अदाकाराओं ने बारे में..
2 of 7
महिमा चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mahimachaudhry1
महिमा चौधरी
अभिनेत्री महिमा चौधरी को साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हुई थी। इसका उन्होंने इलाज करवाया और अब वह पूरी तरह से ठीक है। महिमा चौधरी को उनकी फिल्म 'धड़कन', 'परदेश', 'बागवान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
3 of 7
ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
ताहिरा कश्यप
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेला है। ताहिरा साल 2018 में इस कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं। उन्होंने बहुत मजबूती से इससे जंग लड़ी है। पत्नी की मुश्किल घड़ी में आयुष्मान ने उनका पूरा ध्यान रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हमसा नंदिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ihamsanandini
हमसा नंदनी
साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हमसा नंदनी भी इस जानलेवा बीमारी का सामना कर चुकी हैं। साल 2021 में हमसा को ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कैंसर के इलाज के बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
मुमताज
- फोटो : इंस्टाग्राम @mumtaztheactress
मुमताज
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 60-70 के दशक की शानदार अदाकाराओं में से एक मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर की जंग लड़नी पड़ी थी।साल 2002 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जब वो 50 साल की थीं। उन्होंने इसका इलाज कराया और इन दिनों वह लंदन में रह रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।