फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: संजय दत्त से लेकर रणवीर सिंह तक, इन एक्टर्स ने विलेन के किरदार में फूंकी जान

Sat, 20 Sep 2025 05:37 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 20 Sep 2025 05:37 PM IST
सार

Best Bollywood Villains: बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी कुछ फिल्में हैं, जिनमें नायक से ज्यादा खलनायक ने सुर्खियां बटोरीं। जानिए ऐसी ही कुछ दमदार फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन
Bollywood Films Where Villains Outshone Heroes From Khalnayak to Padmaavat and Dhoom Series
संजय दत्त और रणवीर सिंह - फोटो : एक्स

सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपने किरदारों को पर्दे पर इस कदर निभाया कि उनके निगेटिव रोल भी हीरो पर भारी पड़ गए। इन फिल्मों ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया और इनमें विलेन का किरदार ही लाइमलाइट में रहा। चलिए जानते हैं इन फिल्मों और  किरदारों के बारे में।

Bollywood Films Where Villains Outshone Heroes From Khalnayak to Padmaavat and Dhoom Series
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया

खलनायक
सुभाष घई के निर्देशन में साल 1993 में 'खलनायक' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में संजय दत्त ने बल्लू के किरदार में नकारात्मक भूमिका निभाई थी। अभिनेता के इस रोल को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अगर फिल्म की कहानी की बात करे, तो इसमें इंस्पेक्टर राम, बल्लू नाम के अपराधी को गिरफ्तार करता है, लेकिन वो भाग जाता है। इसी के बाद कहानी में असली मोड़ आता है। साथ ही आपको बताते चलें कि 'खलनायक' फिल्म के गानें काफी प्रसिद्ध हुए थे, जैसे- ‘चोली के पीछे क्या है?’, ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ आदि।

Bollywood Films Where Villains Outshone Heroes From Khalnayak to Padmaavat and Dhoom Series
फिल्म मोहरा में अक्षय-रवीना - फोटो : साभार@imdb

मोहरा
साल 1994 में राजीव राय के निर्देशन में 'मोहरा' फिल्म बनी थी। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने मिस्टर जिंदाल के रूप में नकारात्मक भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इसके अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और रवीना टंडन अहम भूमिका में हैं। लेकिन इन सब पर मिस्टर जिंदाल का किरदार भारी पड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Films Where Villains Outshone Heroes From Khalnayak to Padmaavat and Dhoom Series
धूम - फोटो : एक्स

धूम
साल 2004 में धूम फ्रेंचाइजी का पहला भाग 'धूम' रिलीज हुआ। इसके अलावा फिल्म के दो और पार्ट रिलीज हुए, जिसकी काफी चर्चा रही। फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले किरदार सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। पहले पार्ट में जॉन अब्राहम शातिर चोर के रोल में थे। इस फिल्म का निर्देशन गढ़वी ने किया था।

विज्ञापन
Bollywood Films Where Villains Outshone Heroes From Khalnayak to Padmaavat and Dhoom Series
अग्निपथ - फोटो : एक्स

अग्निपथ
करण मल्होत्रा के निर्देशन में साल 2012 में 'अग्निपथ' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन हीरो के रूप में मौजूद थे, लेकिन संजय दत्त के कांचा चीना के रोल ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया था। संजय दत्त का ये खलनायक रूप ऋतिक रोशन पर भारी पड़ गया था। फिल्म में कांचा के किरदरा ने ड्रग तस्कर की भूमिका अदा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed